पावर कारपोरेशन की सहारनीय पहल : सेंसर युक्त हेलमेट से नहीं जायेगा विद्युत लाइनों और पोलों पर कार्य करने कर्मियों की जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने विद्युत कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सेंसर लगे हेलमेट की व्यवस्था की है। ये हेलमेट 1.9 मीटर पहले बता देंगे कि लाइनों में करेंट है, जिससे हादसों की संख्या कम होगी। पावर कारपोरेशन अपने कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्घटना से बचाव के लिए वोल्टेज सेंसर युक्त हेलमेट खरीदा गया है, जिसे लगाने से कार्य करने के दौरान कर्मचारियों को करंट नहीं लगेगा।

बिजली निगम ने अपने लाइनमैन व अधिकतर समय बिजली के संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों को वोल्टेज सेंसर युक्त हेलमेट उपलब्ध कराए हैं, ताकि लाइन में करंट होने की जानकारी के अभाव में किसी कर्मचारी को अपनी जान से हाथ न धोना पड़े।

बिजली निगम ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी को वोल्टेज सेंसर युक्त हेलमेट दिए हैं। इन हेलमेट में लगा सेंसर कर्मचारी को किसी भी लाइन में करंट होने और न होने की जानकारी प्रदान करेगा। करंट होने की दशा में कर्मचारी अलर्ट होगा और हादसों से बचा जा सकेगा। बिजली लाइन का मेंटिनेंस करते समय लाइन चालू होने की जानकारी न होने के कारण अनेक बार बिजलीकर्मी ही हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं।

बताते चले कि पावर कारपोरेशन में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं अनुरक्षण कार्य करने के दौरान विद्युत लाइनों और पोलों पर कार्य करते समय होती हैं, जिसे रोकने के लिए पावर कारपोरेशन ने ऐसा हेलमेट खरीदा गया है, जिसमें सेंसर लगा हुआ है… इस कारण सेंसर 1.9 मीटर की दूरी से ही बिजली चालू है इसकी सूचना सीटी बजाकर देने लगेगा, जिससे कर्मचारियों को पता चल जाएगा कि लाइनों में करंट प्रवाहित है। हेलमेट पर टार्च भी लगा रहेगा, जिससे रात के समय भी काम करने में आसानी होगी। इसके अलावा विभाग की तरफ से कर्मचारियों के लिए रेडियम जैकेट, करंट अवरोधी जूते, विद्युत अवरोधी हाथ के ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट, अर्थिंग चेन तथा सीढ़ी आदि की व्यवस्था कराई गई है।

इस सन्दर्भ में पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने सभी डिस्कॉम में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि संविदाकर्मी सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्य करें। इसमें लापरवाही करने वाले कर्मियों और संस्थाओं दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights