42 जिलों में बिजली निजीकरण का खेल, 1 लाख करोड़ की संपत्ति 6500 करोड़ में बेचने की तैयारी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में निजी घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए जबरदस्त खेल किया जा रहा है। पावर कॉरपोरेशन ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की 1 लाख करोड़ की परिसंपत्तियां महज़ 6500 करोड़ रुपए की रिजर्व प्राइस पर बेचने की तैयारी कर ली है।

उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा क्षेत्र के 42 जिलों में निजीकरण की तैयारी पर कड़ा विरोध जताया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने इसे “मेगा घोटाले” का दस्तावेज करार देते हुए विद्युत नियामक आयोग से मांग की है कि आरएफपी डॉक्यूमेंट को फौरन निरस्त किया जाए।

संघर्ष समिति का आरोप

  • आरएफपी डॉक्यूमेंट ग्रांट थॉर्टन  नामक ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट से अवैध रूप से तैयार कराया गया। ग्रांट थॉर्टन को अवैध रूप से कंसल्टेंट बनाकर घोटाले की पृष्ठभूमि रची गई।

  • यह दस्तावेज चुनिंदा निजी घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश है।

  • निगमों की एक लाख करोड़ की परिसंपत्तियों को मात्र 6500 करोड़ रुपए में बेचने का प्रस्ताव एक “बड़ा घोटाला” है। रिजर्व प्राइस इतना कम रखा गया है कि इसे सीधा-सीधा “लूट का लाइसेंस” कहा जा सकता है।

समझौते की अनदेखी

संघर्ष समिति ने नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार को याद दिलाया—
2020 में जब वे पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन थे, तब उन्होंने लिखित समझौता किया था कि कर्मचारियों को विश्वास में लिए बिना किसी भी क्षेत्र का निजीकरण नहीं होगा।
आज उन्हीं के सामने समझौते की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

आगरा का उदाहरण – घाटा सरकार का, मुनाफा कंपनी का

संघर्ष समिति ने चेताया—

  • आगरा शहर की बिजली व्यवस्था टोरेंट पावर को सौंपने का नतीजा यही निकला कि कंपनी हर साल 800 करोड़ का मुनाफा कमा रही है।

  • जबकि पावर कॉरपोरेशन पर 1000 करोड़ का घाटा लाद दिया गया।

  • अब पूर्वांचल और दक्षिणांचल को भी औने-पौने दाम पर बेचकर वही खेल दोहराने की साज़िश है।

पूर्व उदाहरण

संघर्ष समिति ने आगरा शहर की अर्बन फ्रेंचाइजी का उदाहरण देते हुए कहा—

  • आगरा शहर की बिजली व्यवस्था टोरेंट पावर को सौंपने का नतीजा यही निकला कि टोरेंट पावर को व्यवस्था देने से कंपनी को हर साल लगभग 800 करोड़ का लाभ हुआ।

  • जबकि पावर कॉरपोरेशन को 1000 करोड़ का घाटा उठाना पड़ रहा है।
    समिति का आरोप है कि अब पूर्वांचल और दक्षिणांचल निगम को भी औने-पौने दाम पर बेचकर वैसा ही घोटाला दोहराने की तैयारी है।

गंभीर आरोप निदेशक वित्त पर

समिति ने निदेशक वित्त निधि नारंग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने निजीकरण से जुड़ी 10 से अधिक फाइलों की कॉपी अपने पास रख ली है। यह लीक हुआ तो पूरा मामला और भी बड़ा घोटाला साबित होगा।

संघर्ष समिति की चेतावनी

यदि आयोग ने निजीकरण की मंजूरी दी तो बिजली कर्मी नियामक आयोग पर मौन प्रदर्शन करेंगे और जनता के सामने इस घोटाले का पूरा सच खोलेंगे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा शटडाउन

    UPPCL MEDIA / आवाज़ प्लस विशेष गोरखपुर। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि रोड चौड़ीकरण एवं…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights