जन्माष्टमी पर गांवों को अंधेरे में डुबो गया बिजली विभाग ….बढ़या–बाँकी में घंटों ठप सप्लाई, शिकायतों के बावजूद अफसर गायब

देवरिया। कृष्ण जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व पर बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने बढ़या और बाँकी गांव के लोगों को भारी संकट में डाल दिया। गुरुवार शाम 4 बजे से दोनों गांवों की बिजली गुल हो गई, जो देर रात तक बहाल नहीं हो पाई। नतीजा यह रहा कि गांव के मंदिरों और घरों में श्रद्धालु अंधेरे में ही पूजा-पाठ करने को मजबूर हुए।

खलहवा टोला, लाल टोला और राजा चौराहे पर भक्तों ने मोबाइल की रोशनी और मिट्टी के दीपों के सहारे जन्माष्टमी मनाई। उमस और गर्मी से हाल बेहाल रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रात भर परेशान होते रहे।

गांव वालों की आवाज अनसुनी
बढ़या निवासी राजेंद्र कुशवाहा ने बताया—“हर साल गांव में भव्य कीर्तन और झांकी निकलती है, लेकिन इस बार बिजली विभाग ने पूरा माहौल बिगाड़ दिया।” बाँकी की सरस्वती देवी ने कहा—“बिजली न होने से बुजुर्ग बीमार पड़ गए, लेकिन विभाग के अफसर फोन तक उठाने को तैयार नहीं थे।”

शिकायतें दरकिनार, अफसरों की चुप्पी
ग्रामीणों के अनुसार कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय कर्मचारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की गई लेकिन “नेटवर्क में हूं” और “मीटिंग में हूं” जैसे बहाने सुनने को मिले, जबकि हकीकत यह रही कि कोई भी अधिकारी मौके पर पहुंचना जरूरी नहीं समझा।

जवाबदेही से भागता विभाग
त्योहार के दिन बिजली गुल होना विभाग की तैयारी और निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का विभाग हर साल दावा करता है, लेकिन हकीकत हर बार उलट साबित होती है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग की इस लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई हो और त्योहारों व धार्मिक आयोजनों के समय विशेष सतर्कता बरती जाए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    करोड़ों का मेंटिनेंस, हजारों की मौतें! आखिर बिजली विभाग की जवाबदेही कब तय होगी?

    “मेंटिनेंस में करोड़ों, जमीन पर जीरो! UPPCL के हवा-हवाई दावे बेनकाब – 2030 का वायर फ्री सपना, 2026 में खुले ट्रांसफार्मरों से मौत का डर” उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड…

    वाराणसी में 106 नए बिजली फीडरों को मिली मंजूरी, 63 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights