बदायूं बिजली विभाग में गड़बड़झाला! …..अनियमितताएं, फर्जीवाड़ा और निजी कामों में विभागीय संसाधनों का दुरुपयोग उजागर

बिजली विभाग, बदायूं के अफसरों पर गंभीर आरोपों की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। कार्यरत अधिकारियों के खिलाफ कई शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें भारी स्तर पर अनियमितताएं और संसाधनों का दुरुपयोग शामिल है।

  1. फर्जी रिप्लेसमेंट का खेल
    सतलापुर सबस्टेशन पर 05 MVA ट्रांसफार्मर खराब हो जाने पर बिना जांच और बिना सक्षम आदेश के दूसरे ट्रांसफार्मर से बदल दिया गया। यही हाल उजानी सबस्टेशन पर भी हुआ, जहां 10 MVA ट्रांसफार्मर बदला गया। दोनों जगहों की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है।

  2. RDSS योजना में धांधली
    आरडीएसएस योजना में शामिल कार्यों को बिजनेस प्लान में भी घुसा दिया गया। इसका मतलब साफ है कि बजट और योजनाओं का दोहरा खेल खेला जा रहा है।

  3. ड्राइवर बिना, वेतन जारी
    अधिशासी अभियंता, खण्ड-प्रथम बदायूं ने एक ड्राइवर को बिना काम कराए वेतन दिलवाने का खेल रचा। इसके अलावा विभागीय वाहन का इस्तेमाल खुद के निजी कामों में भी किया गया।

  4. निजी यात्राओं में विभागीय गाड़ी
    अधिशासी अभियंता (परीक्षण खण्ड) पर आरोप है कि उन्होंने विभागीय वाहन का प्रयोग अपनी निजी यात्राओं के लिए किया।

जांच टीम गठित

इन गंभीर आरोपों की जांच के लिए लखनऊ से अधिकारियों की टीम गठित की गई है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करेगी।

👉 साफ है कि बिजली विभाग बदायूं में ट्रांसफार्मर बदलने से लेकर आरडीएसएस योजना तक गड़बड़ियों का अड्डा बन गया है। सवाल उठता है कि आम जनता के लिए बनाई गई योजनाएं आखिर अफसरों की जेब भरने का जरिया क्यों बन रही हैं?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights