सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

यासीनगंज-अंबरगंज में 12 परिसरों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, 35 ई-रिक्शों वाले दो गैराज भी शामिल

लखनऊ। भीषण गर्मी के दौरान बढ़ते विद्युत भार और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लखनऊ मध्य क्षेत्र की रेड टीम ने आज तड़के बड़े स्तर पर बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। संवेदनशील उपकेंद्र आजाद नगर से जुड़े सर्वाधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों यासीनगंज और अंबरगंज में सुबह लगभग 4 बजे से विजिलेंस टीम और स्थानीय अधिकारियों के साथ संयुक्त चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने संकरी गलियों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों तथा संदिग्ध परिसरों का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर सीढ़ियां लगाकर बिजली लाइनों, सर्विस केबलों और कनेक्शनों की गहन जांच की। कई स्थानों पर अवैध रूप से विद्युत उपयोग और सीधे लाइन से बिजली लेने के प्रमाण मिले।

जांच में दो ई-रिक्शा गैराजों में लगभग 35 ई-रिक्शों की अवैध चार्जिंग पकड़ी गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर कुल 12 परिसरों में बिजली चोरी पाए जाने की पुष्टि हुई। सभी मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान रेड टीम, विजिलेंस अधिकारियों तथा स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर कई घंटे तक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के कारण ट्रांसफार्मरों और विद्युत नेटवर्क पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में ईमानदारी से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ता भी प्रभावित होते हैं।

लखनऊ मध्य क्षेत्र के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य राजस्व वसूली भर नहीं, बल्कि हर उपभोक्ता को ट्रिपिंग फ्री और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। इसी लक्ष्य के तहत बिजली चोरी के विरुद्ध लगातार दिन-रात अभियान चलाए जा रहे हैं।

विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की बिजली चोरी की सूचना विभाग को दें। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बिंदु:

  • सुबह 4 बजे से यासीनगंज व अंबरगंज में संयुक्त छापेमारी।
  • रेड टीम व विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई।
  • 35 ई-रिक्शों वाले दो गैराजों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
  • कुल 12 परिसरों पर अवैध विद्युत उपयोग मिला।
  • धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई।
  • निर्बाध बिजली आपूर्ति और लाइन लॉस कम करने के लिए अभियान जारी।
  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    रिपोर्ट | UPPCL MEDIA गोरखपुर के कैम्पियरगंज में किसानों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर उतर आया। भारतीय किसान यूनियन समाज के बैनर तले आयोजित किसान पंचायत में बिजली विभाग की…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights