लखनऊ से बड़ी खबर : यूपीपीसीएल पर गंभीर सवाल — कोर्ट में केस लंबित, फिर भी जबरिया वसूली!

लखनऊ से बड़ी । उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अधिकारियों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। आरोप है कि जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, उनके मामलों पर अभी तक अदालत का फैसला नहीं आया, लेकिन फिर भी विभाग तहसील के जरिए आरसी जारी कर जबरन वसूली कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, बिजली चोरी के मामलों में सबसे पहले UPPCL थाने में मुकदमा दर्ज कराता है, जिसके बाद पुलिस विवेचना करती है। तय प्रक्रिया के अनुसार, बिना आरोपपत्र दाखिल किए किसी आरोपी को दोषी नहीं माना जा सकता। न्यायालय का फैसला आए बिना किसी पर जुर्माना या राजस्व वसूली कानूनन मान्य नहीं है।

लेकिन हकीकत यह है कि कोर्ट में मामला विचाराधीन रहते हुए भी विभाग सीधे तहसील प्रशासन से सहयोग लेकर कथित बिजली चोरों पर आरसी जारी कर रहा है और लाखों रुपये वसूले जा रहे हैं। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि जब अदालत ने दोष तय ही नहीं किया, तो विभाग जबरिया वसूली कैसे कर सकता है?

कानूनी जानकारों का कहना है कि यह प्रक्रिया न्यायपालिका की भूमिका पर ही प्रश्नचिह्न लगाती है। अगर विभाग पहले से ही लोगों से चोरी की रकम वसूल ले रहा है, तो फिर अदालत में मुकदमा लंबित रखने का औचित्य क्या है?

लोगों का आरोप है कि विभाग की यह रणनीति उपभोक्ताओं पर दबाव बनाकर उनसे चोरी “स्वीकार” कराने की है। इससे एक और गंभीर सवाल उठता है — क्या UPPCL राजस्व बढ़ाने के लिए न्यायिक प्रक्रिया को ताक पर रख रहा है?

इस पूरे मामले पर अभी तक UPPCL के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है।

👉 अब देखने वाली बात होगी कि न्यायालय इस पर संज्ञान लेता है या नहीं, और क्या विभाग की यह कार्यप्रणाली कानून के दायरे में आती है

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights