⚡ मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग के नोटिस से टूटी जिंदगी — 30 हजार के बकाया बिल ने ली युवक की जान! ⚡

अहम सवाल कि क्या विभाग गरीब उपभोक्ताओं से पैसा वसूलेगा या उनकी लाशों की गिनती करेगा?

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग की कार्रवाई ने एक परिवार को तबाह कर दिया। 30 हजार रुपए के बकाया बिल और नोटिस के दबाव ने एक युवक को इतना तोड़ दिया कि उसने गले में फंदा डालकर अपनी जान दे दी।

फुगाना थाना क्षेत्र के एक बाग में कृष्ण पुत्र भोपाल का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक 30 अक्टूबर से लापता था। परिजनों ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से जुर्माने और बकाए का नोटिस मिलने के बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहा था।

परिवार का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद से कृष्णा रोज़ शराब पीकर झगड़ा करता था और बार-बार यही कहता था कि अब “कैसे भरें इतना भारी बिल?” जिस दिन उसने आत्महत्या की, उस दिन भी वह शराब पीने के लिए घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल को जांच के लिए बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग का बकाया नोटिस आम लोगों के लिए आतंक बन चुका है। कई गरीब परिवार विभागीय दबाव और मनमाने बिलों से त्रस्त हैं। सवाल ये उठता है —
क्या अब जनता को भी बिल वसूलने के नाम पर मरने पर मजबूर किया जाएगा?

🌀 यूपीपीसीएल मीडिया का सवाल:
कब तक बिजली विभाग की वसूली की नीतियाँ आम आदमी की जान लेती रहेंगी?
30 हजार का बिल — और एक जिंदगी खत्म!

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights