बिजली विभाग सख्त: DVVNL ने हटाए 25 हजार मीटर, आगरा के 50 हजार उपभोक्ताओं पर 200 करोड़ की देनदारी

आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने बिजली बिल बकाया न चुकाने वालों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जिले में 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के मीटर उतार दिए हैं, जबकि करीब 50 हजार उपभोक्ताओं पर 200 करोड़ रुपये का बकाया बताया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, पिछले छह माह से लगातार नोटिस और समझाइश के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया। इस पर डीवीवीएनएल ने घर-घर जाकर वसूली अभियान चलाया, लेकिन अपेक्षित परिणाम न मिलने पर सख्त कदम उठाए गए।

मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि निगम अब प्रीपेड मोड में जाने की तैयारी में है। इसके तहत सभी उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया है, उनसे आग्रह किया गया है कि वे जल्द भुगतान कर दें, ताकि उनके यहां स्मार्ट मीटर स्थापित हो सकें।

उन्होंने कहा कि

“बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई की जाएगी। बिजली उपयोग करने पर इसे चोरी माना जाएगा और मुकदमा दर्ज होगा। किश्तों में भुगतान की सुविधा दी जा रही है, फिर भी जो जमा नहीं करेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई तय है।”

विभाग की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। कई इलाकों में मीटर उतारे जाने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, वहीं बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

डीवीवीएनएल का दावा है कि यह कदम राजस्व वसूली में सुधार और प्रीपेड सिस्टम लागू करने की दिशा में एक अहम पहल है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और स्मार्ट मीटर व्यवस्था का समर्थन करने की अपील की है।

📍 रिपोर्ट : यूपीपीसीएल मीडिया | आगरा

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

    उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights