राजेंद्र नगर पावर हाउस में वसूली का आरोप: रानीगंज के व्यापारी से जेई ने लिए 40 हजार रुपए

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर पावर हाउस क्षेत्र में भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है। रानीगंज रोड पर परचून की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) पर धन उगाही का गंभीर आरोप लगाया है।

व्यापारी के अनुसार, कुछ दिन पहले राजेंद्र नगर पावर हाउस से जेई अपनी टीम के साथ दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान के ऊपर खुले में लटक रहे तार को देखकर कहा कि “ये कट तार बिजली चोरी के लिए इस्तेमाल हो रहा है”। इसके बाद खंभे पर सीढ़ी लगवाकर दुकान की लाइट कटवा दी गई।

पीड़ित का कहना है कि न तो किसी प्रकार की चेकिंग रिपोर्ट भरी गई, न चालान बुक में प्रविष्टि हुई, न मीटर उतारा गया, लेकिन इसके बाद जेई और व्यापारी के बीच कथित रूप से सौदेबाजी शुरू हुई। व्यापारी के मुताबिक, जेई ने ₹60,000 की मांग की और बातचीत के बाद ₹40,000 नकद लेकर मामला ‘निपटा’ दिया गया।

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उसने यह रकम दबाव में आकर दी, जबकि उसके पास बिजली चोरी का कोई प्रमाण नहीं दिखाया गया। व्यापारी ने कहा कि “अगर जांच हो तो पूरा सच सामने आ जाएगा।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेंद्र नगर पावर हाउस क्षेत्र में इस तरह की वसूली पहले भी हो चुकी है, लेकिन अब तक उच्च अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

अब सवाल यह है कि बिना चालान, बिना रिपोर्ट और बिना साक्ष्य के किसी व्यापारी से इस तरह धन वसूली कैसे की जा सकती है?
पीड़ित ने अपने बयान के साथ संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया है और विभागीय जांच की मांग की है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights