घैला पुल पर भीषण हादसा: अनबैलेंस पोल लोडिंग से ट्रैक्टर ड्राइवर जिंदगी की जंग में

लखनऊ। राजधानी के थाना मड़ियांव क्षेत्र अंतर्गत घैला पुल के पास सोमवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉली पर लदे भारी-भरकम बिजली के पोल अचानक खिसककर आगे बैठे ड्राइवर पर आ गिरे, जिससे चालक बुरी तरह कुचल गया। ड्राइवर की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली में लोड किए गए बिजली के पोल न तो ठीक से बैलेंस किए गए थे और न ही किसी सुरक्षा प्रबंध का पालन किया गया था। जैसे ही वाहन ने घैला पुल की ढलान पकड़ी, तेज झटके में पोल खिसक गए और पूरा वजन सीधे ड्राइवर के केबिन पर जा दबा।

प्रशासन और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल

हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि

  • बिजली विभाग भारी सामग्री का परिवहन बिना सुरक्षा मानकों के क्यों करता है?
  • लोडिंग सुपरविजन करने वाले अधिकारी कहाँ थे?
  • क्या परिवहन ठेकेदारों को सिर्फ बिलिंग की चिंता है, सुरक्षा की नहीं?

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय सामग्री की ट्रॉलियां अक्सर ओवरलोड, अनबैलेंस, और बिना किसी चेतावनी संकेत के सड़कों पर दौड़ती देखी जाती हैं। परिणामस्वरूप हादसे आम हो गए हैं, लेकिन जिम्मेदारी तय करने में विभाग हमेशा चुप दिखाई देता है।

घटना के बाद अफरा-तफरी

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने किसी तरह ड्राइवर को मलबे से निकाला और अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि ट्रॉली पर लदे पोल यूपीपीसीएल के थे, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि लोडिंग किस अधिकारी की निगरानी में हुई।

यूपीपीसीएल मीडिया की मांग

यूपीपीसीएल मीडिया प्रशासन से सीधा सवाल करता है—
क्या विभाग अपनी लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं पर आंखें मूंदे रखेगा?
कब तक कर्मचारियों, ठेकेदारों और आम जनता की जान जोखिम में डालकर बिजली सामग्री ढुलाई की जाएगी?

हादसे की निष्पक्ष जांच, संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और सुरक्षित परिवहन मानकों को तुरंत लागू करने की कड़ी मांग की जाती है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights