डूब क्षेत्र में बिजली संकट पर किसानों का हल्ला-बोल, यूपीपीसीएल कार्यालय घेरा

नोएडा में तनाव, भारी पुलिस-फोर्स व ट्रैफिक व्यवस्था तैनात

नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन न मिलने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को नोएडा सेक्टर-16ए स्थित यूपीपीसीएल (विद्युत निगम) के मुख्य अभियंता कार्यालय पर हल्ला-बोल दिया। सैकड़ों किसानों के अचानक पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

दरअसल, डूब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर किसान पिछले लंबे समय से आंदोलनरत हैं। दो सप्ताह पूर्व सेक्टर-115 स्थित डूब क्षेत्र में प्रदर्शन कर किसानों ने चेतावनी दी थी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विद्युत निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। तय समय बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने पर किसानों ने अपना अल्टीमेटम अमल में ला दिया।

प्रशासन अलर्ट, डीसीपी ने संभाला मोर्चा

किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद मौके पर पहुंचे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, वहीं व्यस्त क्षेत्र होने के चलते अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस भी लगाई गई। एहतियातन दमकल विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

बिजली नहीं, मजबूरी में जनरेटर और अवैध कनेक्शन

किसानों का कहना है कि सरकार ने डूब क्षेत्र में उन्हें आवासीय जमीन तो दे दी, लेकिन बुनियादी सुविधा—बिजली—आज तक उपलब्ध नहीं कराई। मजबूरी में लोग या तो महंगे जनरेटर चला रहे हैं या फिर अवैध बिजली कनेक्शन लेने को मजबूर हैं, जहां प्रति यूनिट 15 से 20 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

किसानों का सवाल है कि जब जमीन और रजिस्ट्री वैध है, तो बिजली कनेक्शन देने में आपत्ति क्यों? इस मुद्दे पर कई बार विद्युत निगम और किसानों के बीच बातचीत हुई, लेकिन मामला शासन स्तर पर लंबित बताया जा रहा है।

45 से अधिक कॉलोनियां अब भी अंधेरे में

भारतीय किसान परिषद के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के डूब क्षेत्र में राम विहार, उन्नति विहार समेत 45 से अधिक कॉलोनियां आज भी अंधेरे में डूबी हुई हैं। इन कॉलोनियों के रजिस्ट्री समेत जरूरी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद यूपीपीसीएल की ओर से अब तक बिजली कनेक्शन नहीं दिए गए हैं।

यूपीपीसीएल अधिकारियों की चुप्पी

इस पूरे मामले में यूपीपीसीएल अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

— रिपोर्ट: नोएडा ब्यूरो

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights