सुबह-सुबह बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: रजपुरा में छापेमारी: 35 घरों में चोरी पकड़ी, 73 बकायेदारों के कटे कनेक्शन

90 घरों की जांच, 35 चोरी में फंसे; बकायेदारों पर कार्रवाई तेज़

संभल। रजपुरा क्षेत्र में सोमवार सुबह बिजली विभाग ने तड़के छापेमारी कर बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कस दिया। अधिशासी अभियंता अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 90 घरों की जांच हुई, जिनमें 35 में बिजली चोरी पकड़ी गई।

संयुक्त अभियान उपजिलाधिकारी गुन्नौर की अगुवाई में चला। तहसीलदार, थानाध्यक्ष रजपुरा, राजस्व विभाग और विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर जांच की। पता चला कि 510 उपभोक्ताओं पर 37.23 लाख का बकाया है, जिनमें से 73 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।

कौन फंसे शिकंजे में?

  • संपन्न ग्रामीण भी चोरी करते पकड़े गए, एसी जैसे भारी उपकरण चला रहे थे।

  • पकड़े गए उपभोक्ताओं पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर।

  • बकायेदारों को चेतावनी: बकाया जमा न करने पर स्थायी विच्छेदन।

पिछले एक महीने की तीन बड़ी कार्रवाइयां

  • 14 अगस्त, कैल गांव: 200 घरों की जांच, 57 एफआईआर।

  • 23 अगस्त, भागनगर: 300 कनेक्शनों की जांच, 150 चोरी पकड़े गए, मुकदमे दर्ज।

  • 16 सितम्बर, रजपुरा: 90 घरों की जांच, 35 में चोरी, 73 कनेक्शन काटे।

अधिशासी अभियंता ने कहा, “बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वैध कनेक्शन लेकर बिजली उपयोग करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई तय है।”

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights