पोस्टपेड खत्म, अब प्रीपेड बिजली! उपभोक्ताओं पर यूपीपीसीएल का बड़ा फैसला – रिचार्ज नहीं तो अंधेरा तय“

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं को झटका देते हुए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए पोस्टपेड बिलिंग व्यवस्था खत्म कर प्रीपेड सिस्टम लागू कर दिया है। यानी अब बिजली का मज़ा मोबाइल रिचार्ज की तरह ही लेना होगा – पहले रिचार्ज कराइए, तभी घरों में बल्ब जलेंगे।

मुख्य बिंदु:

  • पुराने जमा सिक्योरिटी धनराशि को प्रीपेड बैलेंस में समायोजित किया जाएगा।

  • जिन उपभोक्ताओं का बकाया बिल है, उन्हें प्रीपेड में बदलने से पहले पूरा भुगतान करना होगा।

  • रिचार्ज के बिना 30 दिन की ग्रेस पीरियड और उसके बाद 3 दिन का अतिरिक्त ‘इमरजेंसी क्रेडिट’ मिलेगा, उसके बाद अंधेरा पक्का।

  • प्रीपेड उपभोक्ताओं को बिजली दर पर 2% की छूट मिलेगी।

  • समय से बिल या रिचार्ज न करने पर लेट पेमेंट सरचार्ज और भारी ब्याज वसूला जाएगा।

बड़ा खेल – बकाएदारों पर सख्ती

यूपीपीसीएल ने साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं पर बकाया है, उनसे पहले पूरा हिसाब वसूला जाएगा। बकाया चुकाए बिना प्रीपेड कनेक्शन नहीं मिलेगा। उदाहरण के लिए –

  • 10 हजार तक बकाया पर 10% धनराशि समायोजित,

  • 20 हजार से अधिक बकाया पर 25% तक अतिरिक्त बोझ।

उपभोक्ताओं में गुस्सा, विभाग का दावा राहत का

जहां एक तरफ उपभोक्ताओं का कहना है कि “यह नई व्यवस्था झंझट बढ़ाने वाली है, अब हर महीने रिचार्ज का झंझट रहेगा”, वहीं विभाग का दावा है कि यह कदम बिजली चोरी रोकने और बिलिंग सिस्टम पारदर्शी बनाने के लिए ज़रूरी है।

क्या है आगे की राह?

यूपीपीसीएल ने उपभोक्ताओं से मोबाइल ऐप डाउनलोड कर बिल, रिचार्ज और शिकायतें करने की अपील की है। विभाग का कहना है – “अब बिजली भी मोबाइल रिचार्ज की तरह – जितना डालोगे उतना पाओगे।”

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights