जमानत राशि से भी जलेगी बिजली, प्रीपेड व्यवस्था से मिलेगी राहत

यूपीपीसीएल का बड़ा फैसला: बैलेंस शून्य होने पर भी नहीं रुकेगी बिजली तीन दिन तक

यूपीपीसीएल ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत और अनुशासन दोनों का तोहफा दिया है। प्रीपेड बिजली व्यवस्था में कनेक्शन लेते समय दी गई जमानत राशि अब बिल में समायोजित कर दी जाएगी। यानी उपभोक्ता जमानत राशि के बराबर बिजली का उपभोग कर सकेंगे। निगम प्रबंधन का दावा है कि यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को न केवल पारदर्शी बिलिंग देगी, बल्कि उन्हें छूट और किस्तों में भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन सावधान – बकाया चुकाने में लापरवाही पर हर रिचार्ज से किस्त कटेगी और ब्याज भी लगेगा।

एक महीने तक नहीं कटेगी बिजली, पर लगातार आएंगे अलर्ट
निगम प्रबंधन ने साफ किया है कि बकाया होने पर भी एक महीने तक बिजली नहीं काटी जाएगी। लेकिन तीन बार मोबाइल पर चेतावनी संदेश जरूर आएंगे – 30% बैलेंस पर, 10% बैलेंस पर और बैलेंस शून्य होते ही। मतलब बिजली कटने से पहले बार-बार चेतावनी मिलेगी।

बकाया पर किस्त और ब्याज दोनों लागू
जिन उपभोक्ताओं पर पहले से बकाया है, उनकी जमानत राशि सबसे पहले पुराने बिल में समायोजित होगी। बकाया होने पर भी एक महीने तक आपूर्ति बाधित नहीं होगी। बिजली काटने से पहले तीन बार मोबाइल पर संदेश भेजा जाएगा। उपभोक्ताओं को पोस्टपेड अवधि का बकाया भुगतान एकमुश्त या किस्तों में विभागीय काउंटर, यूपीपीसीएल स्मार्ट कंज्यूमर मोबाइल एप, वेबसाइट, पेटीएम, जी-पे यूपीआइ और जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से करने की सुविधा होगी।

दो प्रतिशत छूट और बैलेंस अलर्ट
स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर उपभोक्ताओं को निर्धारित विद्युत टैरिफ पर दो प्रतिशत छूट मिलेगी। निगम के अनुसार यह बिजली को सस्ता बनाएगा। उपभोक्ताओं को 30 प्रतिशत और 10 प्रतिशत बैलेंस पर अलर्ट संदेश भेजे जाएंगे। शून्य बैलेंस और हर माह की शुरुआत में भी संदेश आएगा।

बकाया समायोजन की नई व्यवस्था
निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि उपभोक्ता बकाया का एकमुश्त भुगतान नहीं करते हैं तो हर रिचार्ज पर बकाया राशि स्वतः समायोजित होगी। घरेलू कनेक्शन पर 10 हजार रुपये तक बकाया होने पर रिचार्ज की 10% राशि बकाया में जाएगी, 10-15 हजार रुपये पर 15%, 15-20 हजार रुपये पर 20% और 20 हजार से अधिक पर 25% राशि बकाया में समायोजित होगी। वाणिज्यिक कनेक्शनों पर हर रिचार्ज का 25% बकाया में जाएगा।

बकाया चुकाने में नहीं चलेगी टालमटोल
10 हजार रुपये तक बकाया है तो हर रिचार्ज की 10% राशि सीधे बकाया में जाएगी। 20 हजार से ज्यादा पर 25% तक काट लिया जाएगा। वाणिज्यिक कनेक्शन वालों पर भी 25% की कटौती होगी। यानी बिजली का मजा लेने से पहले बकाया चुकाना अनिवार्य होगा।

कटौती पर विशेष प्रावधान
शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक, सार्वजनिक अवकाश, रविवार और ग्रेस पीरियड के दौरान प्रीपेड कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। शून्य बैलेंस होने पर भी तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट समय मिलेगा।

स्मार्ट कंज्यूमर एप पर सारी सुविधा
उपभोक्ता स्मार्ट कंज्यूमर एप पर मासिक, दैनिक और प्रति घंटे की खपत की जानकारी, बकाया राशि, प्रीपेड बैलेंस, मासिक बिल, प्रीपेड विवरण और शिकायत दर्ज कराने की सुविधा पा सकेंगे।

उपभोक्ता-हितैषी कदम
मध्यांचल डिस्कॉम के निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार ने कहा कि प्रीपेड व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शी, सुविधाजनक और किफायती है। उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार बिजली का उपयोग कर सकेंगे जिससे बिजली की बचत भी होगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights