मुंशी पुलिया डिवीजन का गजब कारनामा – कार्यालय सहायक संदीप कनौजिया की करतूत से विभाग सकते में!

⚡️ मुंशी पुलिया डिवीजन की करतूत – उपभोक्ता देवो भवः या वसूली देवो भवः?

यूपी पावर कॉरपोरेशन की छवि सुधारने के लाख दावों के बीच मुंशी पुलिया डिवीजन का कारनामा उपभोक्ता हितों पर करारा तमाचा है। उपभोक्ता देवो भवः का नारा इस समय उपभोक्ता शोषण का प्रतीक बन चुका है।

लखनऊ। यूपीपीसीएल के मुंशी पुलिया डिवीजन से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां के होनहार कार्यालय सहायक संदीप कनौजिया ने ऐसा अनोखा कारनामा कर दिखाया है, जिसे जानकर अधिकारी भी दंग हैं और कर्मचारी हैरान।

उपभोक्ता ने 2022 में 02 किलोवाट का कनेक्शन लिया, बाद में सोलर पैनल और नेट मीटर लगवाया। घर हमेशा बंद रहने से खपत न के बराबर रही, मीटर की जांच में भी रीडिंग सिर्फ 359 यूनिट पाई गई। लेकिन विभाग ने बिना मीटर रीडिंग के 7706 यूनिट का भारी-भरकम बिल थोप दिया।

इतना ही नहीं, विद्युत प्रशिक्षण शाला चिनहट की आधिकारिक रिपोर्ट भी साफ कह रही है कि बिलिंग गलत हुई है। बावजूद इसके मुंशी पुलिया डिवीजन के बाबू संदीप कनौजिया ने रिपोर्ट मानने से साफ इनकार कर दिया और उपभोक्ता पर धमकियों के जरिए फर्जी बिल जमा कराने का दबाव बना रहे हैं।

🎯 असली मामला:

  • उपभोक्ता ने 2022 में 2 किलोवाट का कनेक्शन लिया।

  • बाद में लगाया सोलर पैनल और नेट मीटर।

  • घर हमेशा बंद, खपत बेहद कम।

  • जांच में रीडिंग सिर्फ 359 यूनिट

👉 बावजूद इसके विभाग ने थोप दिया 7706 यूनिट का फर्जी बिल

🔥 बड़े सवाल:

  • क्या विभाग में बाबूशाही और भ्रष्टाचार ही सबसे बड़ा सच है?

  • जब मीटर की असली रीडिंग 359 यूनिट है तो 7706 यूनिट का बोझ क्यों?

  • क्या उपभोक्ता विभाग की नजरों में सिर्फ वसूली का जरिया है?

क्या विभाग में बाबूशाही, भ्रष्टाचार और मनमानी से बड़ा कुछ नहीं? हैरानी की बात यह है कि उपभोक्ता का बेटा एक आईएएस अधिकारी है, इसके बाद भी बाबूशाही के आगे उपभोक्ता की कोई सुनवाई नहीं। लगातार कई महीने से चक्कर लगाने के बावजूद अब तक बिल संशोधित नहीं किया गया।

😡 शर्मनाक विडंबना:

उपभोक्ता का बेटा एक आईएएस अधिकारी है, बावजूद इसके बाबूशाही के आगे उसकी भी नहीं चल रही। छह महीने से लगातार चक्कर काटने के बावजूद अब तक बिल संशोधन नहीं हुआ।

🚨 बाबूशाही का खेल:

विद्युत प्रशिक्षण शाला चिनहट की आधिकारिक रिपोर्ट भी बिलिंग को गलत ठहरा चुकी है। लेकिन मुंशी पुलिया डिवीजन के बाबू संदीप कनौजिया ने रिपोर्ट मानने से साफ इनकार कर दिया। उल्टा उपभोक्ता पर धमकियों के जरिए फर्जी बिल जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

👉 साफ है कि अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन और प्रबंध निदेशिका मध्यांचल के पारदर्शिता व सुधार के दावे मुंशी पुलिया डिवीजन के बाबुओं की मनमानी के आगे ध्वस्त हो रहे हैं। यहां उपभोक्ता की कोई अहमियत नहीं, सिर्फ बाबुओं की कलम और धमकी ही हकीकत है। अगर ऐसी कार्यशैली पर लगाम नहीं लगी तो उपभोक्ताओं का विभाग पर से विश्वास पूरी तरह उठ जाएगा।

विभागीय नियमों की अनदेखी और कार्यालय की पारदर्शिता पर गहरा सवाल उठाते इस कारनामे ने यूपीपीसीएल की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है।अब देखना होगा कि मुख्यालय इस “अनोखे कारनामे” पर संज्ञान लेकर संदीप कनौजिया पर कार्रवाई करता है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights