बिजली विभाग का 52 लाख गबन करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

15 हजार का इनामी अजय वर्मा अलीगंज पुलिस और सर्विलांस टीम के हत्थे चढ़ा

लखनऊ। अलीगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने सोमवार को बिजली विभाग के फरार कर्मचारी अजय वर्मा को पुरनिया पुल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 52 लाख रुपये गबन करने का आरोप है और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

कार्यकारी इंजीनियर भविष्य कुमार सक्सेना की तहरीर पर 25 अप्रैल 2024 को अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायत में बताया गया कि अजय वर्मा, जो कार्यकारी सहायक के पद पर तैनात था, 1 अप्रैल 2024 से 18 अप्रैल 2024 तक कैश काउंटर पर जमा होने वाली रकम का हिसाब रख रहा था। इस अवधि में विभाग को कुल 97 लाख 24 हजार 464 रुपये मिलने थे, लेकिन उसमें से केवल 44 लाख 69 हजार 42 रुपये ही जमा किए गए। शेष 52 लाख रुपये आरोपी ने गबन कर लिए और 18 अप्रैल के बाद बिना सूचना के कार्यालय से गायब हो गया।

करीब पांच महीने से फरार चल रहे अजय वर्मा की तलाश में पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर उसे पुरनिया पुल से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और गबन की गई रकम की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।

👉 यूपीपीसीएल मीडिया रिपोर्ट

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights