हमीरपुर में बिजली विभाग का अजब कारनामा: बिना कनेक्शन के पंचायत भवन पर 60 हजार का बिल

बिना तार, बिना बिजली… फिर भी 60 हजार का बिल!

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मौदहा विकासखंड के बुढ़ई ग्राम पंचायत भवन में पांच साल पहले बिजली विभाग ने मीटर तो लगा दिया, लेकिन आज तक न बिजली का कनेक्शन जोड़ा गया और न ही तार खींचे गए। हैरानी की बात यह है कि बिना बिजली उपयोग के ही पंचायत भवन पर करीब 60 हजार रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया।

ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद के अनुसार शासन के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों ने पंचायत भवन में मीटर स्थापित कर दिया था, लेकिन उसके बाद कनेक्शन जोड़ना ही भूल गए। पंचायत भवन में आज तक बिजली नहीं पहुंची, फिर भी लगातार बिल भेजे जा रहे हैं। हाल ही में पुराने मीटर की जगह स्मार्ट मीटर भी लगा दिया गया।

प्रधान का कहना है कि इस मामले की करीब 15 बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने समस्या का समाधान करना तो दूर, बिल भेजना भी बंद नहीं किया। बिना बिजली के पंचायत भवन में सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जबकि शासन की ओर से पंचायत भवनों में नियमित कार्य संचालन के निर्देश दिए जाते हैं।

ग्राम प्रधान ने उपखंड अधिकारी (SDO) से मांग की है कि पंचायत भवन में तत्काल बिजली कनेक्शन जोड़ा जाए और बिना उपयोग के भेजे गए बिजली बिल को निरस्त किया जाए। वहीं, उपखंड अधिकारी ए.के. वर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

मऊ में करंट का कहर: जर्जर बिजली तार की चपेट में आकर 5 गोवंश की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

मऊ। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र स्थित चंद्रापार गौशाला में बुधवार सुबह जर्जर बिजली तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से चार बछड़ों समेत पांच…

 आखिरकार विभाग ने बचाई अपनी इज्जत! UPPCL MEDIA के तेवरों के बाद जागा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, हाईकोर्ट के आदेश के करीब 5 महीने बाद बहाल किया बुजुर्ग महिला का कनेक्शन

जनवरी से अंधेरे में था घर, 16 मार्च के न्यायालयीय आदेश के बावजूद नहीं हुई थी कार्रवाई—11 अगस्त को विभाग ने जारी किया अनुपालन पत्र प्रयागराज। जिस मामले को लेकर…

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights