बेहतर बिजली, बेहतर सेवा का संकल्प — जूनियर इंजीनियर संगठन करेगा प्रदेशव्यापी प्रशिक्षण

बेहतर उपभोक्ता सेवा व विद्युत संचालन का लिया गया संकल्प

लखनऊ। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक सहयोग सदन, 6 गोखले मार्ग, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष इं0 जी.बी. पटेल तथा संचालन केंद्रीय महासचिव इं0 बलवीर यादव ने किया।

प्रदेश के सभी जनपदों एवं विद्युत उत्पादन परियोजनाओं से आए प्रतिनिधियों ने बैठक में बेहतर उपभोक्ता सेवा, विद्युत आपूर्ति, उत्पादन एवं ट्रांसमिशन के दक्ष संचालन तथा वर्तमान में संचालित एकमुश्त समाधान योजना को सफल बनाए जाने का संकल्प लिया।

केंद्रीय अध्यक्ष इं0 जी.बी. पटेल ने कहा कि जूनियर इंजीनियर ऊर्जा क्षेत्र के सफल संचालन हेतु दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सीमित संसाधनों में रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन, आपूर्ति एवं राजस्व वसूली की गई है। उपभोक्ता सेवा को और बेहतर बनाने के लिए संगठन शीघ्र ही प्रदेशभर में तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।

उन्होंने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि संसाधन एवं मैनपॉवर की कमी के बावजूद जूनियर इंजीनियरों पर एकतरफा कार्यवाही की जा रही है। मध्य शैक्षणिक सत्र में बिना जांच पूरी किए बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए, जिससे कर्मचारी आक्रोशित हैं और विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

संगठन के संरक्षक इं0 सतनाम सिंह ने प्रबंधन से पूर्व में बनी सहमतियों को अविलंब लागू करने, उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को वापस लेने तथा जूनियर इंजीनियरों को संसाधन व सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

केंद्रीय महासचिव इं0 बलवीर यादव ने कहा कि जेई प्रभारी व्यवस्था कार्य प्रणाली को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है और इससे यह स्पष्ट होता है कि विभाग में अवर अभियंताओं की भारी कमी है, जिसे तत्काल भर्ती द्वारा पूरा किया जाना चाहिए।

बैठक में प्रशिक्षण एवं कार्य संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक को इं0 एस.सी. दीक्षित, इं0 अजय कुमार, इं0 पंकज जायसवाल, इं0 अमित प्रजापति, इं0 संजय यादव, इं0 दीपक गुप्ता, इं0 आर.सी. द्विवेदी, इं0 अहमद ताहिर, इं0 सतवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights