लखनऊ में रामराज्य की हकीकत – महीनों गुजर गए, कार्रवाई के नाम पर जीरो – 30 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी, दो लाख लेकर मामला दबाया , वीडियो होने के बावजूद रिपोर्ट गायब!

लखनऊ (UPPCL MEDIA विशेष रिपोर्ट)
राजधानी लखनऊ में उजागर हुए 30 किलोवाट बिजली चोरी और ₹2 लाख रिश्वत लेकर मामला दबाने के सनसनीखेज प्रकरण को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक शून्य है। न प्राथमिकी दर्ज हुई, न विभागीय जांच शुरू हुई और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी से जवाब-तलब किया गया।

सेस-2 खंड अंतर्गत एफसीआई उपकेंद्र के तत्कालीन उपखंड अधिकारी इंजीनियर संतोष पाठक पर बुद्धेश्वर स्थित कुमार मेडिकल स्टोर में 30 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ने के बाद मोटी रिश्वत लेकर मामला रफा-दफा करने का आरोप लगा था। चेकिंग के दौरान का वायरल वीडियो आज भी मौजूद है, जिसमें स्वयं उपखंड अधिकारी विद्युत खपत की गणना करते और चोरी पकड़े जाने की बात स्वीकार करते नजर आ रहे हैं।

इसके बावजूद हैरानी की बात यह है कि—

  • आज तक चोरी की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई,
  • चेकिंग रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को नहीं भेजी गई,
  • और न ही आरोपी अधिकारी के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।

सूत्रों का दावा है कि ₹2 लाख लेकर पूरा मामला दबा दिया गया। यदि ऐसा नहीं है तो विभाग अब तक मौन क्यों है? आखिर किसके संरक्षण में यह भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है?

UPPCL MEDIA के अनुसार, वीडियो सबूतों के बावजूद प्रकरण को गुमनामी के अंधेरे में धकेल दिया गया है। यह केवल एक उपभोक्ता या एक इंजीनियर का मामला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करने वाला उदाहरण है, जहां बिजली चोरी पकड़ने के बाद भी चोर और भ्रष्ट अधिकारी दोनों बेखौफ घूम रहे हैं।

राजधानी लखनऊ से उठता यह सवाल अब पूरे प्रदेश में गूंज रहा है—

  • क्या रामराज्य के दावों के बीच भ्रष्टाचारियों के लिए कोई कानून नहीं?
  • क्या 30 किलोवाट की चोरी और ₹2 लाख की रिश्वत विभाग की नजर में कोई अपराध नहीं?

महीनों बीत गए, लेकिन कार्रवाई के नाम पर जीरो — यही है आज की व्यवस्था की सबसे कड़वी सच्चाई।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights