बिना पोल, बिना ना तार…. यहां तक कनेक्शन भी नहीं… फिर भी बिजली बिल भेज दिया 82 हजार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां पंचायत सचिवालय के नाम पर बिना कनेक्शन, बिना पोल और बिना मीटर के ₹82,354 का बिजली बिल भेज दिया गया. पूरा मामला नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बहरामपुरा का है।

ग्राम प्रधान विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि पंचायत भवन का निर्माण वर्ष 2023 में शुरू हुआ था, जबकि बिजली विभाग ने बिल अप्रैल 2022 से चालू कर दिया. प्रधान का कहना है कि इस स्थान पर आज तक कोई भी बिजली का पोल या तार नहीं लगा है, और न ही उन्होंने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, फिर भी विभाग ने बिना कोई जांच किए एक फर्जी रिपोर्ट लगा दी कि मौके पर बिजली कनेक्शन चालू है।

जब दिसंबर 2024 में उन्हें पहली बार जानकारी मिली कि ₹70,694 का बिल बकाया है, तब वे बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और इस घोर लापरवाही का विरोध दर्ज कराया. इसके बावजूद न तो बिल में कोई संशोधन हुआ, न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई जवाबदेही ली।

ग्राम प्रधान का कहना है कि यह भवन अभी निर्माणाधीन है और अब तक बिजली फिटिंग तक नहीं हुई है, फिर भी लगातार बिल बढ़ता जा रहा है. हाल ही में बिल की राशि बढ़कर ₹82,354 हो गई है।

इस पूरे मामले को लेकर प्रधान ने 16 दिसंबर 2024 को अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायत दी थी कि इस हवा में चल रहे कनेक्शन को तुरंत बंद किया जाए. लेकिन आज तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की. जब प्रधान ने अधिकारियों से जवाब मांगा तो एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे।

एसडीएम को भी मामले की जानकारी दी गई लेकिन रिपोर्ट में वही झूठ दोहराया गया कि कनेक्शन चालू है. प्रधान का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि की कोई सुनवाई नहीं हो रही, तो आम जनता का क्या होगा।

प्रधान विक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि विभाग की यह मनमानी और भ्रष्टाचार ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंचाने की साजिश है. वह इस अन्याय के खिलाफ उच्च अधिकारियों तक अपनी आवाज उठाएंगे और कानूनी रास्ता भी अपनाएंगे. बिजली विभाग की इस लापरवाही ने पूरे गांव में आक्रोश फैला दिया है।

जब इस बिना खंबा, बिना तार, बिना मीटर वाले बिल की जानकारी लेने के लिए हमने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करनी चाही तो वह अपना पल्ला झाड़ते जाए. एक अधिकारी बात को दूसरे अधिकारी पर डालता नजर आया. किसी अधिकारी का कहना है कि मैं अधिकृत नहीं हूं तो किसी अधिकारी का कहना है मैंने कनेक्शन थोड़ी ना दिया है, जिसने दिया है वह देखेगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights