सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता करेंगे कार्यालयों में तैनात कार्मिकों का स्थानान्तरण

ऐसे में मध्यांचल डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशिका रिया केजरीवाल से अहम सवाल कि ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार एक ही जिले में 15 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों का जिले के बाहर स्थानांतरण किया जाना है। लेसा को छोड़कर बाकी जोन के मुख्य अभियंता तो ऐसे कार्मिकों का जिला बदल सकते हैं, किंतु यह व्यवस्था लेसा में तैनात कार्मिकों, जिनको लखनऊ में 15 वर्ष से अधिक व्यतीत हो चुका है…का स्थानांतरण मुख्य अभियंता स्तर से कैसे संभव होगा?

मध्यांचल डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशिका रिया केजरीवाल ने समस्त मुख्य अभियन्ता कार्यालय द्वारा प्रेषित कार्मिकों की सूची वापस सम्बन्धित मुख्य अभियन्ताओं को वापस करते हुए निर्देशित किया है कि उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के कार्यालय ज्ञाप सं0-430 दिनांक 03.06.2019, स्थानान्तरण नीति-2019 के बिन्दु सं0- 3 (ii) एवं बिन्दु संo – 3 (iii) के अनुसार कार्यवाही अपने स्तर से सुनिश्चित करते हुये इस कार्यालय को अवगत करायें।

बताते चले कि उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के कार्यालय ज्ञाप सं0-430 दिनांक 03.06.2019 द्वारा जारी स्थानान्तरण नीति-2019 के बिन्दु सं0- 3 (पप) के अनुसार कार्यालयों में तैनात कार्मिक जिन्होने एक पद पर 03 वर्ष, एक कार्यालय में 06 वर्ष एवं एक जनपद में 10 वर्ष की अवधि पूर्ण ली है एवं बिन्दु सं0- 3 (iii) के अनुसार कार्यालयों में तैनात कार्मिक जिन्होने एक स्थान पर 05 वर्ष एवं एक जनपद में 15 वर्ष की अवधि पूर्ण ली है, का स्थानान्तरण करने हेतु निर्देशित किया था।

मध्यांचल डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशिका रिया केजरीवाल ने यह पत्र मुख्य अभियन्ता (वितरण), जानकीपुरम क्षेत्र/गोमतीनगर क्षेत्र/अमौसी क्षेत्र/लखनऊ सेंट्रल क्षेत्र/रायबरेली क्षेत्र/सीतापुर क्षेत्र/अयोध्या क्षेत्र/बरेली क्षेत्र – प्रथम/बरेली क्षेत्र-द्वितीय/देवीपाटन क्षेत्र, गोण्डा/जानपद, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के साथ-साथ अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत भण्डार मण्डल/विद्युत कार्यशाला मण्डल, लखनऊ को लिखा।

ऐसे में मध्यांचल डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशिका रिया केजरीवाल से अहम सवाल कि ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार एक ही जिले में 15 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों का जिले के बाहर स्थानांतरण किया जाना है। लेसा को छोड़कर बाकी जोन के मुख्य अभियंता तो ऐसे कार्मिकों का जिला बदल सकते हैं, किंतु यह व्यवस्था लेसा में तैनात कार्मिकों, जिनको लखनऊ में 15 वर्ष से अधिक व्यतीत हो चुका है…का स्थानांतरण मुख्य अभियंता स्तर से कैसे संभव होगा?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights