29 लाख से अधिक कीमत की 300 स्ट्रीट लाइटें चोरी करने का आरोप

पिलखुवा। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बिजली के जर्जर तार और खंभा बदल रहे ठेकेदार पर नगर पालिका की 29 लाख रुपये से अधिक की 300 स्ट्रीट लाइटें चोरी करने का आरोप लगाया है। पालिकाध्यक्ष ने इस बाबत अधिशासी अभियन्ता मनीष कुमार यादव से फोन पर वार्ता कर शिकायत दर्ज कराई है। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना है।

भारत सरकार की रिवैंप योजना और बिजनेस प्लान के अंतर्गत शहर में जर्जर तार और खंभे बदलने के साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और नये ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम चल रहा है। शहर स्थित अधिकांश खंभों पर पालिका की स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। एक लाइट की कीमत 9,700 रुपये है। आरोप है कि तार एवं खंभे बदलने वाले कर्मी अधिकांश लाइटों को उतार कर अपने साथ ले गए हैं, अर्थात उनके द्वारा उतारी गई लाइट को दोबारा खंभे पर नहीं लगाया गया है। इससे नगर पालिका को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

नगर पालिका के अनुसार शहर की शैलेर्ष फार्म, सर्वोदय नगर, मोदी नगर रोड, अर्जुन नगर, साकेत, सद्दीकपुरा समेत अन्य मोहल्लों से स्ट्रीट लाइटें चोरी हो चुकीं है। जिसके कारण रात के समय मोहल्लों में अंधेरा छा जाता है। राहगीर एवं मोहल्लेवासियों को दिक्कत होती है। मोहल्ला वासी नगर पालिका के अधिकारियों एवं सभासदों से स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग कर रहे है।

पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने कहा कि बिजली के तार और खंभे बदलने का काम कर रहे कर्मी स्ट्रीट लाइट को उतार दोबारा नहीं लगाते, बल्कि ले जाते है, अब तक उनके द्वारा 300 से अधिक लाइट चोरी की जा चुकी है। एक लाइट की कीमत 9700 रूपये है। इस बाबत एक्सईएन से फोन पर बात कर शिकायत की गई है।

अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि पालिकाध्यक्ष ने बिजली के तार एवं खंभे बदल रहे कर्मियों द्वारा स्ट्रीट लाइट चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप गंभीर है, मामले की जांच कराई जाएगी, जांचोपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ संबंधित ठेकेदार की फर्म को भी ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights