बिजली बिल बकाया है तो सावधान, बकायदारों के नाम फेसबुक, एक्स और इन्स्टा पर किए जाएंगे पोस्ट

विद्युत वितरण कंपनी मध्य प्रदेश में पहली बार सख्त कदम उठाया जा रहा है. दरअसल विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली कंपनी के बड़े बकायदारों के नाम सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है. इस निर्णय के मुताबिक बिजली कंपनी बड़े बकायदारों के नाम सोशल मीडिया के फेसबुक, एक्स और इन्स्टा पर सार्वजनिक करने जा रही है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ऐसे बिजली उपभोक्ता जिनके द्वारा अपने बकाया बिजली बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है. उनके नाम, पते और बकाये की राशि की जानकारी को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे वॉट्सऐप, फेसबुक, एक्स एवं इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर पोस्ट करेगी. साथ ही उनसे बिजली बिल भुगतान की अपील की जाएगी।

16 जिलों की सूची तैयार
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों के बड़े बिजली बकायादारों के नाम की सूची तैयार कर ली गई है, जिन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा।

टॉर्प-20 बकायदार पहले
कंपनी द्वारा सभी श्रेणी के बकायदार विद्युत उपभोक्ताओं की सूची में से फिलहाल टॉप.20 बकायदारों के नामों को सार्वजनिक करने की तैयारी कर ली है. इसके बाद सभी बकायदार उपभोक्ताओं की सूची भी सोशल मीडिया पर जारी की जाएगी. गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पास सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के नाम, मोबाइल नम्बर सहित समस्त जानकारी उपलब्ध है।

उपभोक्ताओं का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया जा रहा है, जिसमें बकायदारों की सूची भेजी जाएगी, ताकि सभी को पता चल सके कि उनके आसपास कितने बकायदार हैं साथ ही इसे सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म जैसे एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर भी वायरल किया जाएगा।

विगत दिनों कंपनी द्वारा ग्वालियर क्षेत्र के कुछ बकायदारों की सूची को सार्वजनिक स्थानों तथा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की गई थी. अनेक उपभोक्ताओं ने इस कार्यवाही के चलते अपनी बकाया राशि कंपनी में जमा करा दी थी जिसके बाद कंपनी द्वारा उनके नामों को हटा दिया गया।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    फर्रुखाबाद में 33 केवी लाइन का तार टूटा, 100 से अधिक गांवों की बिजली रातभर रही गुल

    बारिश और अंधेरे में पूरी रात फाल्ट खोजती रही टीम, सुबह सिरौली के पास टूटा तार मिला; मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग फर्रुखाबाद | UPPCL MEDIA…

    🔥 कोसी विद्युत खंड में ‘करंट’ नहीं, ‘कांड’ दौड़ रहा है? अधिशासी अभियंता पर मारपीट से लेकर ट्रांसफार्मर खेल तक के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा!

    मथुरा | UPPCL MEDIA | विशेष समाचार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के कोसीकलां विद्युत वितरण खंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था से अधिक विभागीय विवाद सुर्खियों में हैं।…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights