कनेक्शन काटना बिजली विभाग को 44 साल बाद पड़ा भारी, क्षतिपूर्ति नहीं देने पर बिजली विभाग का दफ्तर हुआ सील

गाजीपुर। जिले में कोर्ट के आदेश के बावजूद एक उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति नहीं देने पर बिजली विभाग (Electricity Department) का दफ्तर सील कर दिया गया। अपर जिला जज के आदेश पर मंगलवार की शाम लालदरवाजा स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं विद्युत वितरण खण्ड प्रथम समेत अन्य कार्यालयों को सील कर दिया गया।कोर्ट के आदेश के अनुसार एक महीने के लिए यह कार्यालय सील रहेगा। अपने तरह की इकलौती घटना से पूरे बिजली विभाग (Electricity Department) के कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरातफरी मची रही।उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के बिजली विभाग में अचानक कोर्ट के अमीन पहुंच गए और उनके साथ पुलिस भी मौजूद थी. पुलिस ने एक-एक कर सभी अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया और आखिर में ऑफिस सीज कर दिया. अधिकारीी इस बात को समझ ही नहीं पाए आखिर में उन्होंने कोर्ट अमीन से मामले के बारे में जानने के लिए कहा. जिसके बाद उन्हें पता चला कि यह कोई आज का मामला नहीं है 44 साल पुराना मामला है।पूरा वाकया 1980 का है जब गाजीपुर के माल गोदाम रोड पर बाबूलाल साहू रहते थे। उन्होंने अपने घर में आटा चक्की और तेल निकालने वाली मशीन लगाई हुई थी। बिजली विभाग (Electricity Department) के अधिकारी एक दिन उनके घर पहुंचे और चुपके से रात करीब 1 बजे बिजली काट दी। बिजली कटने के बाद उपभोक्ता ने कोर्ट की शरण ली। तब से लेकर अभी तक कोर्ट में केस चलता रहा।वादी की तीसरी पीढ़ी इस कानून की लड़ाई को अब तर लड़ती आ रही है। बाबूलाल साहू के पोते गणेश साहू भी इस मामले में कोर्ट की पेशी करते रहे। यह केस हाई कोर्ट में भी गया। आखिरकार कोर्ट ने बिजली विभाग (Electricity Department) के खिलाफ फैसला सुनाया और वादी को 1980 से लेकर 1 मई 2014 तक 4 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से क्षतिपूर्ति भरने देने का फैसला सुनाया। इसका मतलब है कि बिजली विभाग को वादी को कुल 16,32,000 रुपये देने थे। कोर्ट के आदेश के बाद भी बिजली विभाग ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।कोर्ट की ओर से कई बार बिजली विभाग (Electricity Department) को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए नोटिस भेजा गया, लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता बनी रही। इसके बाद कोर्ट ने 13 अगस्त को बिजली विभाग के आम घाट कार्यालय खंड 2 की निजी संपत्ति को एक महीने तक कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया। आदेश के बाद कोर्ट के अमीन दिलीप यादव और पुलिस बिजली विभाग पहुंचे। सील की कार्रवाई पूरी की गई है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights