उपखण्ड अधिकारी बीकेटी एवं अवर अभियन्ता कल्यानपुर निलम्बित, जबकि 4 अधिशासी अभियन्ता एवं 8 अवर अभियन्ता को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक द्वारा जनमानस की शिकायतों की अनदेखी करने अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वाहन न करने, सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को परेशान किये जाने तथा उपभोक्ताओं को व्यवधान रहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश का पालन नही करने पर एक उपखण्ड अधिकारी एवं एक अवर अभियन्ता को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया। इसके साथ ही 1 से 7 मई तक की अवधि में अत्याधिक विद्युत व्यवधान के कारण 4 अधिशासी अभियन्ता तथा 8 अवर अभियन्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

विद्युत वितरण खण्ड बक्शी का तालाब, लखनऊ में उपखण्ड अधिकारी के पद पर कार्यरत इंजीनियर अशोक कुमार मौर्या को जनमानस की शिकायतों की अनदेखी करने, अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वाहन ना करने, सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को परेशान किये जाने के प्रकरण में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए कार्यालय मुख्य अभियन्ता लेसा जानकीपुरम्, लखनऊ से सम्बद्ध किया गया। वहीं विद्युत वितरण खण्ड, इन्दिरानगर, विद्युत उपकेन्द्र कल्यानपुर, लखनऊ में अवर अभियन्ता के पद पर कार्यरत इंजीनियर कुवर विक्रम सिंह को उपभोक्ताओं को व्यवधान रहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश का अक्षरतः पालन नही करने के प्रकरण में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल, इन्दिरा नगर लेसा, लखनऊ से सम्बद्ध किया गया।

इसके साथ ही मई 2024 माह में 01.05.2024 से 07.05.2024 के बीच में अत्याधिक विद्युत व्यवधान होने के कारण अध्यक्ष उ0प्र0 पावर कारपोरेशन द्वारा नाराजगी व्यक्त करने पर अधिशासी अभियन्ता, सेस प्रथम, डालीगंज, बक्शी का तालाब व ठाकुरगंज विद्युत वितरण खण्ड एवं अवर अभियन्ता काकोरी न्यू एफ0सी0आई0, मामपुर बाना, रैठा रोड, न्यू कैम्पस लॉ, वृन्दावन सेक्टर-5 डी0,नूरबाडी न्यू, इटौजा व बाबा अम्बेडकर यूनिर्वसिटी विद्युत उपकेन्द्र को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें क्यों न विभागीय कार्यों में लापरवाही किये जाने के सम्बन्ध में आपके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही कर दी जाये।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights