करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, उपखण्ड अधिकारी ने मृतक को संविदाकर्मी मानने से किया इनकार

ढकवा (प्रतापगढ़)। ढकवा नगर पंचायत के हाईवे बाईपास के निकट शटडाउन लेकर मरम्मत कर रहे संविदा लाइनमैन की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है।

आसपुर देवसरा के ढकवा कस्बे में सुल्तानपुर रोड के बाईपास निकट शाम छह बजे लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे करीब पांच सौ घर में अंधेरा छा गया। उसकी मरम्मत करने के लिए उपकेंद्र पर कार्यरत अंडरट्रेनिंग संविदा लाइनमैन नीमा खुर्द कला निवासी रामलाल का 22 वर्षीय बेटा शिवम गया था। वह ढकवा उपकेंद्र से शटडाउन लेकर मरम्मत कर रहा था। 8ः40 बजे बिजली आने से करंट की चपेट में आकर सिर के बल जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में परिजन और सहयोगी सीएचसी अमरगढ़ ले गए। वहां स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं थे। ऐसे में उसे सीएचसी पट्टी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान आधीरात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ढकवा उपकेंद्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मोबाइल मोबाइल स्विचऑफ कर गायब हो गए।

इस माह 25 मई को होनी थी शादी, शहनाई से पहले कोहराम
शिवम की शादी इस माह 25 मई को होनी थी। वह दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। शिवम की शादी आसपुर देवसरा बाजार में ही तय थी। मंगनी के बाद घर के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे लेकिन घर में शहनाई से पहले शिवम की मौत ने सबको रुला दिया। उसके पिता रामलाल भी इसी उपकेंद्र पर लाइनमैन हैं।

शिवम के संविदा लाइनमैन होने को लेकर उपखण्ड अधिकारी संदेह जताने लगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद वह काम कर रहा था। उपखण्ड अधिकारी सृजन कुमार ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से संविदाकर्मी नहीं माना जा सकता। अभी इसकी जांच की जा रही है।

ऐसे में यदि उपखण्ड अधिकारी की बात को माने तो यदि मृतक शिवम संविदा लाइनमैन नहीं था, तो उसे शटडाउन कैसे मिल गया, यह अपने आप में अहम सवाल है। इसके अतिरिक्त मृतक शिवम एवं सम्बन्धित पावर हाउस के एसएसओ के मध्य शटडाउन को लेकर किये गये कॉल विवरण से उपखण्ड अधिकारी सृजन कुमार के झूठ का पोल खोलने के लिए काफी है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights