बिजली के ढीले तारों से निकली चिंगारी ने किसानों की मेहनत को किया राख

बस्ती। बिजली के ढीले तारों से निकली चिंगारी ने किसानों की मेहनत राख कर दे रही है. जिले में चार स्थानों पर लगी आग से रिहायशी मकान, पशुओ की चरनी, मवेशी झुलसने और गेहूं की फसल जलने की घटना सामने आई है. आग लगने से लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई. आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दिनभर दमकल लेकर आग बुझाते रहे. आग का कहर लगातार 12 वें दिन भी जारी रहा।

गौर थानाक्षेत्र के बभनान कस्बे के बागेश्वर नगर निवासी सुरेश कमलापुरी के ताला बंद घर में अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई. जिसमें नकदी, जेवरात समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजा. आग की लपटे खिड़की व दरवाजे से निकलने लगी तो पड़ोसियों ने गुहार करते हुए गृहस्वामी को घटना की सूचना दी. सुरेश कमलापुरी घर पहुंचे और ताला खोला तो पड़ोसियों ने अपने-अपने घरों से पानी का पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

पीड़ित ने बताया कि घर में रखा दो लाख का जेवरात, 53 हजार रुपये कैश व गृहस्थी का सामान फ्रीज, वाशिंग मशीन, कूलर, इन्वर्टर बैटरी, टीवी, बेड, सोफा सहित अनाज व कपड़े जल गए. सूचना पर राजस्व विभाग के कानूनगो अशोक सिंह व लेखपाल गौरव पाण्डेय पहुंचे. कानूनगो ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है. आग लगने की घटना कलवारी थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रामसुबाष के घर हुई. पशु चरनी आग के चपेट मे आ जाने के कारण एक भैंस व एक भैंस का बच्चा गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया. पीड़ित के मुताबिक आग से 12 बोरा गेहूं नष्ट हो गया. सोनहा थानाक्षेत्र के रमवापुर बाबू गांव और रुधौली थानाक्षेत्र के हसनापुर गांव में गेहूं के खेत लगी आग से खड़ी फसल बर्बाद हो गई।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights