बुलडोजर से चल रही थी खोदोई से अचानक से हुआ तेज धमाका और 15 हजार घरों की ठप हो गई बिजली

गोरखपुर। गर्मी के बीच सड़क निर्माण करने वाले ठीकेदार के बुलडोजर से सोमवार को पैडलेगंज में 33 हजार वोल्ट की लाइन का भूमिगत केबल कट गया। इस कारण बक्शीपुर ओल्ड व बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र बंद हो गए। इससे 15 हजार से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

दोपहर में बिजली कटने से उपभोक्ताओं का बुरा हाल रहा। राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र तकरीबन दो घंटे बंद रहने और सूचना के बाद भी निर्धारित समय से ज्यादा देर तक कटौती रहने के कारण शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान रहे।

पैडलेगंज में फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है। ठीकेदार ने बिना बिजली निगम को सूचना दिए खोदाई का काम शुरू कर दिया। दोपहर तकरीबन दो बजे बुलडोजर ने भूमिगत केबल काट दिया। इससे तेज धमाका हुआ तो अफरातफरी मच गई। यह केबल 132 केवी पारेषण उपकेंद्र मोहद्दीपुर से बक्शीपुर उपकेंद्रों को जाती है। केबल कटने से दोनों उपकेंद्र बंद हो गए। सूचना पर अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी खुद बिजलीकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

इस बीच टाउनहाल, लालडिग्गी और दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से जुड़े जटाशंकर फीडर से बक्शीपुर क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करने की कोशिश भी शुरू कर दी गई। तकरीबन दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि ठेकेदार ने बिना सूचना काम कर केबल काट दिया। इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग से की जाएगी।

बंद रहा राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र
चूहे के राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में घुसने के कारण जले केबल को सोमवार को ठीक किया गया। इस कारण दोपहर 1ः15 बजे से तीन बजे तक बिजली बाधित रही। अवर अभियंता दिनेश जायसवाल ने बताया कि सुधार कार्य के कारण आपूर्ति ठप की गई थी।

बिजली न रहने से राप्ती काम्प्लेक्स के व्यापारी नाराज
शाहपुर उपकेंद्र क्षेत्र में सुधार कार्यों के कारण सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक का शटडाउन लिया गया था। शाम चार बजे बिजली नहीं आयी तो उपभोक्ताओं ने पता करना शुरू किया।

लगातार बिजली न रहने से इन्वर्टर भी बैठ गए। राप्ती काम्प्लेक्स के व्यापारी नेता मणिनाथ गुप्ता ने बताया कि आए दिन शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली की समस्या रहती है।

सोमवार को पूरे दिन बिजली गायब रही। ईद और नवरात्र के साथ ही शादी-विवाह की खरीदारी हो रही है। बिजली न होने से व्यापार चौपट हो रहा है। बताया कि शाम 5ः30 बजे बिजली आयी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights