बिजली विभाग की लापरवाही से तीन बीघा फसल जलकर हो गयी राख

चंदौली। जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पदुमनाथपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। आपको बता दें कि जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद बिजली विभाग की विद्युत आपूर्ति दिन में भी चालू रही जिसके कारण तार से तार टकराने से चिंगारी निकल गई और गेहूं के खेत में आग लग गई। संयोग अच्छा रहा कि समय रहते हुए किसानों की निगाह पड़ गई और सब लोग दौड़ पड़े। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, नहीं तो आग भरी तबाही मचाती, लेकिन तब तक लगभग ढाई से तीन बीघा खेत जलकर राख हो गया।

पेशगी पर खेत लेकर गरीब किसान रंजीत राय अपने परिवार के भरण पोषण के लिए गेहूं की खेती किया था। आग लगने से इस किसान पर मुसीबत आ गई। यही नहीं बगल में सुभाष पांडे का भी गेहूं जलकर राख हो गया। लगभग तीन गांव के किसानों के अथक मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई थी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी चंदौली से चलकर घटनास्थल पर पहुंचती तब तक तीन गांव के ग्रामीणों ने अपने जुगाड़ू साधन के माध्यम से आग पर काबू पा लिया।

सब लोगों ने बिजली विभाग के इस लापरवाही पर ऐतराज जताया। प्रशासन का निर्देश है कि दिन में 9ः00 बजे दिन से शाम 5ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों में बंद रखनी है, उसके बावजूद भी विद्युत आपूर्ति जारी रही जिसका परिणाम रहा कि किसानों का गेहूं जल कर राख हो गया।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    ⚡ MAYA BAZAR POWER CRISIS: 24 घंटे में महज 8 घंटे बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश, किसान और व्यापारी बेहाल

    मया बाजार बाकरगंज में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 24 घंटे में सिर्फ 8-10 घंटे मिल रही सप्लाई बाकरगंज/अयोध्या। मया बाजार स्थित बाकरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों और बाजारों…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights