उत्तर प्रदेश में बनेगा बिजली कटौती का नया रिकार्ड, होगी 18 जिलों में बंपर कटौती

लखनऊ। अप्रैल आते ही गर्मी ने प्रचंड रूप धारण करना शुरू कर दिया है. पारा तेजी से चढ़ने लगा है और इसका सीधा सा बिजली की डिमांड पर पड़ने लगा है. बढ़ती गर्मी में बिजली की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है और ऐसे में बिजली सप्लाई करना अभी से पावर कारपोरेशन के लिए टेढ़ी खीर साबित होने लगा है।

यूपीएसएलडीसी यानी राज्य भार प्रेषण केंद्र की तरफ से अभी से सभी कंट्रोल को बिजली कटौती से संबंधित आदेश भेज दिया गया है. इसमें लखनऊ समेत मध्यांचल के तमाम जिलों में ढाई-ढाई घंटे रोजाना बिजली कटौती करने का आदेश दिया गया है. यह कटौती एक अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक जारी रहेगी. यानी हर रोज लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के करीब 18 से ज्यादा जिलों को ढाई घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. अघोषित बिजली कटौती अलग से होगी।

राज्य भार प्रेषण केंद्र (यूपीएसएलडीसी) की तरफ से प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालय और नगर पंचायत को एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

इन जिलों में होगी कटौती
जिन जिलों में कटौती होनी है उनमें लखनऊ, हरदोई, अयोध्या, बरेली, बलरामपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बहराइच, बाराबंकी, बदायूं, गोंडा, लखीमपुर, खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर और उन्नाव जिले शामिल हैं।

रोज कितनी देर गुल रहेगी
तहसील मुख्यालय की बिजली कटौती की अवधि रोजाना सुबह 6ः10 से लेकर 7ः10 तक और शाम को 4ः30 बजे से लेकर 6ः00 तक रहेगी जबकि नगर पंचायत की कटौती अवधि भी सुबह 6ः00 बजे से लेकर 7ः30 बजे तक और शाम को 4ः15 से लेकर 5ः15 तक कटौती जारी रहेगी।

यूपीएसएलडीसी के अधीक्षण अभियंता (प्रणाली नियंत्रण) ने बताया कि केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग नई दिल्ली के वर्तमान आदेशों और ग्रिड सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य तक सामान्य अवस्था में ये आदेश लागू रहेंगे. बिजली कटौती का पूरा अधिकार प्रणाली नियंत्रण के अधीन सुरक्षित होगा. अगर कंट्रोल सिस्टम को यह लगता है कि बिजली कटौती किए बिना ही काम चल सकता है तो इसकी आवश्यकता नहीं है, लेकिन अगर बिजली कटौती की आवश्यकता लगे तो इसी समय पर बिजली कटौती की जाए. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि ताज ट्रेपीजियम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तहसील और ग्रामीण स्तरीय क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।

बड़ी चुनौती है विभाग के लिए
बता दें कि गर्मी के दौरान प्रदेशवासियों को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े इसके लिए पावर कारपोरेशन ने सर्दी के दौरान मेंटेनेंस के काम पूरे कराए हैं. ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई है. नए वायर भी लगाए हैं. अन्य उपकरण भी चेंज किए हैं. अब इस गर्मी में पावर कॉरपोरेशन के काम का भी टेस्ट होगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार गर्मी कहीं ज्यादा पड़ने वाली है. ऐसे में बिजली की डिमांड भी बहुत ज्यादा बढ़ेगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

    उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights