बिजली का तार टूटने से खेत में लगी आग:गेंहू की 3 बिस्वा फसल जलकर हुई राख, किसान का लाखों का हुआ नुकसान

जौनपुर। बिजली का तार टूटकर गिरने से गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। केराकत थाना क्षेत्र अंतर्गत शहाबुद्दीनपुर गांव के खेपतपुर में विद्युत तार टूटकर गिरने से गेंहू की पकी हुई फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस घटना में तीन बिस्वा गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई।

पचवर गांव निवासी सुदर्शन यादव के खेत के बीचों बीच हाईटेंशन वायर गया हुआ है। अचानक बिजली का यह तार टूटकर गिरने के बाद चिंगारी निकली। जिसने गेंहू की लहलहाती फसल को अपनी आगोश में ले लिया और फसल धू-धू कर जलने लगी। फसल को जलते देख आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने लाइनमैन को सूचना दी। बिजली को तुरंत शट डाउन किया। साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

आग की पाटों को देख कर ग्रामीण सहम गए पर फसल को बचाने के लिए वो आग को बुझाने में लग गए। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। भुक्तभोगी ने बताया कि लगभग तीन बिस्वे में गेंहू की बुवाई की गई थी, जो जलकर खाक हो गई।

ग्राम प्रधान ने इस बात की सूचना फौरन लेखपाल को दी। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया और बताया कि फसल का अनुमान लगाकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी ताकि किसने को उसकी फसल का मुआवजा मिल सके।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

     आखिरकार विभाग ने बचाई अपनी इज्जत! UPPCL MEDIA के तेवरों के बाद जागा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, हाईकोर्ट के आदेश के करीब 5 महीने बाद बहाल किया बुजुर्ग महिला का कनेक्शन

    जनवरी से अंधेरे में था घर, 16 मार्च के न्यायालयीय आदेश के बावजूद नहीं हुई थी कार्रवाई—11 अगस्त को विभाग ने जारी किया अनुपालन पत्र प्रयागराज। जिस मामले को लेकर…

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights