करंट की चपेट में आकर झुलसे दंपति, पत्नी की मौत

सीवान. सीवान (siwan) जिले के हुसैनगंज (Hussainganj) थाना क्षेत्र स्थित हथोड़ा गांव (Hathoda Village) में एक दंपति करंट (Current) के चपेट में आ गए. इससे पत्नी रंजीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीरू रूप से झुलस गया. कहा जा रहा है कि रंजीता देवी के घर के मुख्य द्वार पर ही बिजली का एक ट्रांसफॉर्मर है. सोमवार को रंजीता देवी का पति घर से बाहर आया तो वह करंट की चपेट में आ गया. चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर अपने पति को बचाने के लिए जैसे ही रंजीता मौके पर पहुंची तो उसे भी करंट लग गया. इससे उसकी मौत हो गई. वहीं, पति की हालत गंभी बनी हुई है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है.

बता दें कि बीते अक्टूबर महीने में सिर्फ नालंदा जिले में करंट लगने से दो दंपति की मौत हो गई थी. पहली घटना छबिलापुर थाना क्षेत्र स्थित कहटा गांव की है. इस गांव में 9 अक्टबूर को करंट लगने से एक दम्पति की दर्दनाक मौत हो गई थी. कहटा निवासी अनिल मिस्त्री अपने घर मे बिजली खराब होने पर ठीक कर रहे थे. तभी वो करंट की चपेट में आ गए, जिसके बाद उनकी पत्नी उर्मिला देवी उर्फ शैला देवी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी. लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई. ऐसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.

18 अक्टूबर को करंट लगने से दंपति की मौत हो गई थी

वहीं, दूसरी घटना सिलाव थाना क्षेत्र के गोबडीहा गांव की थी. इस गांव में 18 अक्टूबर को करंट लगने से एक दंपति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. घटना के बारे में बताया जा रहा था कि गोबडीहा गांव निवासी मंटुन मांझी और उसकी पत्नी फुलवा देवी अपने जानवर के लिए चारा लाने खेत पर गए थे. चारा लेकर आते समय दोनों करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई थी. इधर घर वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने रात भर दोनों की खोजबीन की थी. काफी खोजबीन करने के बाद अगले दिन 19 अक्टूबर को सड़क किनारे दोनों के शव मिले थे.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights