महाराष्ट्र में शिवसेना-NCP मिलकर बना सकती है सरकार, कांग्रेस देगी बाहर से समर्थन: रिपोर्ट

शरद पवार की पार्टी के एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा है कि एनसीपी-शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए तैयार है.

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार बनाने को लेकर खींचतान लगातार जारी है. बीजेपी और शिवसेना के बीच अभी तक बात नहीं बनी है. इस बीच खबर आ रही है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना वहां मिलकर सरकार बना सकती है, जबकि कांग्रेस इस गठबंधन सरकार में बाहर से समर्थन दे सकती है.

सरकार बनाने का ताजा फॉर्मूला
सरकार गठन को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और NCP प्रमुख शरद पवार के बीच सोमवार को दिल्ली में लंबी चर्चा हुई. अखबार ने दावा किया है कि शरद पवार की पार्टी के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि एनसीपी-शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए तैयार है. कांग्रेस बाहर से समर्थन देगी. इसके अलावा कांग्रेस के ही एक नेता को विधानसभा में स्पीकर का पोस्ट दिया जा सकता है. एनसीपी के इस नेता ने कहा, ‘हमने सरकार बनाने के लिए वहीं फॉर्मूला रखा है जो 1995 में शिवसेना-बीजेपी ने तय किया था.’

पवार ने क्या कहा
इससे पहले सोनिया गांधी से मुलाक़ात के बाद शरद पवार ने कहा था कि बीजेपी-शिवसेना को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है, सरकार बनाने की जिम्मेदारी उन पर है. जब उनसे पूछा गया कि क्या शिवसेना का सीएम बनाने के लिए एनसीपी समर्थन देगी. तो इसके जवाब में पवार ने कहा कि हमसे किसी ने अभी तक पूछा ही नहीं है. शिवसेना से अभी तक किसी ने हमसे बातचीत नहीं की है न ही हमारी तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव भेजा गया है.

क्या है नंबर गेम?
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला. 288 सीटों वाले विधानसभा में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिली हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 145 विधायक चाहिए. शिवसेना और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights