⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

शमशाबाद (आगरा)। आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में अब बिजली के खंभे भी सुरक्षित नहीं हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि 33 केवी विद्युत लाइन के विशालकाय लोहे के पोल को जड़ से काटने की कोशिश कर दी गई। रविवार देर रात जरौली टीला गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

बताया जा रहा है कि नलकूपों के लिए बिछाई जा रही नई लाइन के तहत लगाए गए खंभों को चोरों ने निशाना बनाया। गैंग ने आरी से खंभे को काट डाला, लेकिन भारी वजन के चलते उसे ले जाने में असफल रहे और मौके से फरार हो गए।

🚨 संगठित गिरोह की आहट

विद्युत विभाग के अवर अभियंता विनेश यादव ने साफ शब्दों में कहा कि यह कोई साधारण चोरी नहीं बल्कि एक संगठित गिरोह की करतूत है, जो पहले भी इनायतपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

❓ कहां है रात की पुलिस गश्त?

ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों का आरोप है कि रात में पुलिस गश्त नाम मात्र की रह गई है। चोरों को न कानून का डर है, न पुलिस का खौफ। यही वजह है कि अब सरकारी संपत्ति खुलेआम निशाना बन रही है।

📢 सरकारी संपत्ति लुट रही, जिम्मेदार कौन?

जब 33 केवी लाइन के खंभे तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा का क्या हाल होगा? सवाल साफ है —
क्या पुलिस की लापरवाही चोरों को खुली छूट दे रही है?

बिजली विभाग ने शमशाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि
👉 क्या खंभा चोर गैंग पकड़ी जाएगी या फाइलों में दबकर रह जाएगा मामला?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights