⚡ मौत को दावत दे रहा बिजली विभागः फतेहपुर में 33 हजार वोल्ट का पोल मकान पर टिका, सात दिन से खतरे का खेल जारी!

सीडीओ आवास के सामने झुका हाईटेंशन पोल, विभाग के अफसर कुर्सियों पर सुस्त — जनता दहशत में!

यूपीपीसीएल मीडिया का सख्त सवाल: “जब सीडीओ आवास के सामने ही बिजली विभाग की यह दुर्दशा है, तो बाकी प्रदेश में क्या हाल होगा?”

तेलियानी (फतेहपुर)। फतेहपुर शहर के सिविल लाइन इलाके में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और ढीली कार्यप्रणाली अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के सरकारी आवास के ठीक सामने 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल टूटकर एक मकान पर टिका हुआ है, और विभाग के अफसर सात दिनों से आंख मूंदे बैठे हैं।

तेज हवा और बारिश के बाद झुका यह पोल अब किसी भी पल जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी। मकान में रहने वाला परिवार हर रात मौत के साए में सो रहा है, जबकि बिजली विभाग के अधिकारी फाइलों में “सुरक्षा” का राग अलापते फिर रहे हैं।

सीडीओ आवास के सामने भी नहीं सुध — तो आम जनता की कौन सुनेगा?
लोग हैरान हैं कि जब सीडीओ जैसे वरिष्ठ अधिकारी के घर के सामने यह हाल है, तो गांव और कस्बों में सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। आसपास के लोग लगातार शिकायत कर चुके हैं, पर विभाग ने अब तक न तो पोल बदला और न ही लाइन हटाई।

दीपावली से पहले बड़ा खतरा, प्रशासन चुप
त्योहारों पर जब लोगों की आवाजाही और रोशनी बढ़ेगी, तब यही झुका हुआ पोल विस्फोटक हादसे में बदल सकता है। नागरिकों ने कहा — “यह विभाग नहीं, मौत का कारोबार कर रहा है।

लोगों का सवाल – आखिर जिम्मेदारी किसकी?
👉 क्या बिजली विभाग किसी ‘मौत की खबर’ का इंतजार कर रहा है?
👉 सात दिन से टेढ़ा पोल देखने वाला अफसर कौन है?
👉 क्या अब फतेहपुर में सुरक्षा फाइलों तक सीमित हो गई है?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights