बिजली कर्मचारियों से युवक ने की बदसलूकी: लाइन काटने पर विवाद, 15 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

डोरा (सरधना), मेरठ | संवाददाता

सरधना क्षेत्र के टिहरकी गांव में बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्र व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना को 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे विभागीय कर्मचारियों में नाराजगी है।

घटना 25 सितंबर की है। अवर अभियंता आशू कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम टिहरकी गांव में खराब मीटर और गलत बिलों से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए कैंप आयोजित कर रही थी। इस दौरान उपखंड अधिकारी, अभियंता और संविदा कर्मचारी भी मौजूद थे।

कैंप के दौरान जब टीम ने एक उपभोक्ता का बकाया बिल न जमा होने पर कनेक्शन काटना शुरू किया, तभी गांव का एक युवक खुद को जन प्रतिनिधि बताते हुए मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों से गाली-गलौज व धमकी देने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी

अवर अभियंता आशू कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई, मगर अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि “सरकारी कार्य में बाधा डालना दंडनीय अपराध है, फिर भी कार्रवाई न होना निराशाजनक है।”

इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर शत्रुघन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ⚡ भुगतान के बाद भी बकाया! बिजली विभाग का अजब खेल

    उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक उपभोक्ता ने अपने बिजली कनेक्शन संख्या 4879316000 का ₹31,563 का भुगतान किया, जिसका…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights