सिकन्दरपुर में आग बुझाने बिजली पोल पर चढ़ा बिजलीकर्मी, लात मारकर डीपी को गिराया, नहीं पहना था सेफ्टी बेल्ट

सिकन्दरपुर (बलिया)

सिकंदरपुर के न्यू मार्केट स्थित ताज काम्प्लेक्स के सामने विद्युत पोल पर लगे डीपी में आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार शाम हुई इस घटना में बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

  • बिना सुरक्षा उपकरण के पोल पर चढ़कर आग बुझाने वाला कर्मी बना चर्चा का विषय

  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

  • स्थानीय लोगों ने कहा – कर्मियों की जान जोखिम में डालकर लिया जा रहा काम

  • सिकंदरपुर में डीपी में लगी आग के बाद विभागीय लापरवाही पर मचा हंगामा

  • “अगर हादसा होता तो जिम्मेदार कौन?” – जनता ने पूछा सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने बिना सेफ्टी बेल्ट या अन्य सुरक्षा सामग्री के पोल पर चढ़कर जलते हुए केबल को काटने और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। यह दृश्य कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद से यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

स्थानीय लोग बिजली विभाग के कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने को मजबूर करने पर सवाल उठा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संबंधित युवक संविदा पर कार्यरत है या विभागीय स्थायी कर्मचारी। लोगों का कहना है कि यदि इस दौरान कोई बड़ा हादसा होता, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    ⚡ SMART METER संकट के बीच आज बड़ी परीक्षा — रजत जुनेजा के हाथ में बिजली व्यवस्था की कमान

    लखनऊ/प्रदेश विशेष | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था इस समय जनआक्रोश के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है। स्मार्ट मीटर योजना, जिसे पारदर्शिता और सटीक बिलिंग का…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights