सोलर कनेक्शन पर छापा! मीटर टेंपरिंग का पर्दाफाश — कॉपर वायर बरामद, मुकदमा दर्ज की तैयारी! ⚡

लखनऊ। विद्युत प्रशिक्षण शाला चिनहट के अधिशासी अभियंता पवन बर्मा को मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर सोमवार दोपहर करीब 3:50 बजे एक टीम ने चिनहट क्षेत्र के मुरलीपुर गोइला निवासी उपभोक्ता नरेंद्र कुमार वर्मा के 03 किलोवाट घरेलू (सोलर रूफटॉप) कनेक्शन पर छापा मारा।

सूचना इतनी गोपनीय थी कि सहायक अभियंता (मीटर) राजेश राम और जूनियर इंजीनियर (मीटर) आर.पी. सिंह को भी मौके पर पहुंचने तक यह नहीं बताया गया था कि छापा कहां और किसके यहां पड़ने वाला है!

जांच के दौरान पुराना EESL/L&T मीटर संदिग्ध पाया गया — टीपीसी सील टूटी हुई, इनकमिंग व आउटगोइंग वायर बायपास कर कॉपर तार से लूपिंग की गई थी। क्लैम्प मीटर रीडिंग में 8.59 एम्पियर और मीटर डिस्प्ले पर 3.24 एम्पियर का अंतर मिला।

मौके पर ही मीटर का ब्रॉट-इन किया गया, जिसमें मीटर टेंपर्ड पाया गया। विभागीय टीम ने कॉपर वायर बरामद करते हुए मामला विद्युत अधिनियम 2003/2005 की धारा 135 के अंतर्गत दर्ज करने की संस्तुति की है।

सूत्रों के अनुसार, राजस्व निर्धारण एवं विधिक कार्रवाई के लिए प्रकरण अधीक्षण अभियंता कार्यालय भेजा गया है।

🔍 इस छापेमारी की मुख्य बिंदु:

03 KW सोलर कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के दौरान टेंपरिंग उजागर

टूटी सील, बायपास वायरिंग और लूपिंग का मामला

गोपनीय सूचना पर टीम की दबिश, मौके पर कार्रवाई

धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights