मुख्य अभियंता सुशील गर्ग बने ‘गूंगे-बहरे’! छह माह बाद भी कार्रवाई ठप, अब सूचना अधिकार पर खेला नया खेल

“एफआईआर से डराने की कोशिश बेकार, सूचना तो देनी ही होगी” — पत्रकार संजीव श्रीवास्तव

आरटीआई के जवाब से बच रहे अभियंता, धमकियों से नहीं झुकेगा सच

मुख्य अभियंता सुशील गर्ग बने ‘गूंगे-बहरे’! छह माह बाद भी कार्रवाई ठप, अब सूचना अधिकार पर खेला नया खेल… शिकायत मुख्य अभियन्ता गोमती नगर जोन सें, लेकिन जवाब दे रहा है अधिशासी अभियन्ता– मुंशी पुलिया यह आरटीआई का खुला मजाक नहीं तो क्या है!

लखनऊ। यूपीपीसीएल में भ्रष्टाचार और मनमानी का खेल अब खुलेआम मजाक बनकर सामने आ रहा है। अवैध पत्रों के बल पर हुए टेंडर और विजिलेंस टीम की वसूली की शिकायत पर छह माह तक चुप्पी साधे बैठे गोमती नगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग अब सूचना का अधिकार अधिनियम को भी ‘जेब की बकौती’ समझने लगे हैं।

यूपीपीसीएल मीडिया द्वारा 3 मार्च 2025 को शिकायत पत्र संख्या एपी/2180/2025 रिसीव कराया गया था, लेकिन आधा साल बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, मजबूरन MVVNL/R/2025/60673 सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा-6 के तहत जवाब मांगा गया।

लेकिन हैरत की बात यह रही कि जवाब मुख्य अभियन्ता गोमती नगर जोन की ओर से देने के बजाय मुंशी पुलिया डिवीजन के अधिशासी अभियंता अभय प्रताप सिंह को थमा दिया गया। उन्होंने 10 सितंबर 2025 को पत्रांक 7260 जारी कर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि “आपके द्वारा मांगी गई सूचना इस खण्ड से संबंधित नहीं है।“

सवाल यह है कि
👉 शिकायत मुख्य अभियंता-गोमती नगर जोन से, तो जवाब अधिशासी अभियंता-मुंशी पुलिया डिवीजन से क्यों?
👉 अगर सूचना अधिशासी अभियंता-मुंशी पुलिया डिवीजन से ही मांगनी होती, तो पत्र मुख्य अभियंता-गोमती नगर जोन को क्यों संबोधित किया जाता?

इस प्रकार का जबाब पाकर जब प्रथम अपील किया गया, तो अब अपील का पेंच अधीक्षण अभियंता श्रीमती प्रेमलता के पाले में है। बड़ा सवाल यह है कि क्या अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता मिलकर अपने ही मुख्य अभियंता की जांच करेंगे?

अब आप ही बताये आरटीआई का यह खेल खुला मजाक नहीं तो और क्या है?

पत्रकार संजीव श्रीवास्तव ने साफ कह दिया है कि मांगी गई सूचना का जवाब देना ही होगा, चाहे आज हो या कल। उन्होंने चेतावनी दी कि दर्जनों एफआईआर कराने के प्रयास भी उन्हें डराने का काम नहीं करेंगे।

संजीव श्रीवास्तव ने कहा
“हम पत्रकार हैं, धमकियों और मुकदमों से डरने वाले नहीं। सूचना का अधिकार जनता का अधिकार है, और किसी भी अधिकारी को इससे भागने नहीं देंगे।”

यूपीपीसीएल के अभियंता लगातार शिकायत और आरटीआई से बचने के लिए हथकंडे अपनाए हुए हैं, लेकिन अब यह मामला सुर्खियों में आ चुका है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 कोसी विद्युत खंड में ‘करंट’ नहीं, ‘कांड’ दौड़ रहा है? अधिशासी अभियंता पर मारपीट से लेकर ट्रांसफार्मर खेल तक के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा!

    मथुरा | UPPCL MEDIA | विशेष समाचार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के कोसीकलां विद्युत वितरण खंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था से अधिक विभागीय विवाद सुर्खियों में हैं।…

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights