ग्रामीणों का हंगामा, बिजली विभाग अड़ा: कबाड़खाने के लिए हाईटेंशन लाइन बिछाने पर थर गांव में बवाल

काकोरी में कबाड़खाने के लिए हाईटेंशन लाइन बिछाने पर बवाल

लखनऊ, संवाददाता। काकोरी क्षेत्र के थर गांव में 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन खींचने को लेकर जोरदार विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कबाड़खाने के मालिक अनिल कश्यप, खुरमपुर पावर हाउस के कर्मचारियों से मिलीभगत कर 11 हज़ार वोल्ट की बिजली लाइन बिछाने की कोशिश कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह लाइन उनकी जमीन के बिल्कुल पास से गुजरेगी, जिससे हादसे का खतरा बना रहेगा। उनका स्पष्ट कहना है—“लाइन हमारी जमीन के पास से जाएगी तो हम किसी भी हाल में काम नहीं होने देंगे। कनेक्शन देना है तो अंडरग्राउंड लाइन डालो।”

कबाड़खाने पर चोरी का माल खरीदने के आरोप

गांववालों का कहना है कि कबाड़खाने में चोरी का सामान खरीदा और काटा जाता है। इससे पहले भी कई बार लाइन डालने की कोशिश हुई लेकिन हर बार विरोध की वजह से काम रुक गया।

दर्जनों ग्रामीण सड़क पर उतरे

विरोध करने वालों में सूरज, मनोज रावत, राकेश, किशोर, वीरेंद्र, जितेंद्र, सुरेंद्र समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। नाराज़ ग्रामीणों ने काम रुकवाकर हंगामा किया।

पुलिस पहुंची, तनाव शांत कराया

सूचना पर काकोरी कोतवाली प्रभारी सतीश राठौर पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और हालात काबू में किए।

विभाग का जवाब: हर हाल में लाइन खिंचेगी

बिजली विभाग के अधिकारियों ने दो टूक कहा कि लाइन हर हाल में खींची जाएगी और काम एक हफ्ते बाद फिर शुरू होगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    फर्रुखाबाद में 33 केवी लाइन का तार टूटा, 100 से अधिक गांवों की बिजली रातभर रही गुल

    बारिश और अंधेरे में पूरी रात फाल्ट खोजती रही टीम, सुबह सिरौली के पास टूटा तार मिला; मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग फर्रुखाबाद | UPPCL MEDIA…

    🔥 कोसी विद्युत खंड में ‘करंट’ नहीं, ‘कांड’ दौड़ रहा है? अधिशासी अभियंता पर मारपीट से लेकर ट्रांसफार्मर खेल तक के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा!

    मथुरा | UPPCL MEDIA | विशेष समाचार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के कोसीकलां विद्युत वितरण खंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था से अधिक विभागीय विवाद सुर्खियों में हैं।…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights