“पलका–भखमऊ में बिजली चोरी का भंडाफोड़, अधिशासी अभियंता बीकेटी की टीम का सर्जिकल स्ट्राइक”

24 हज़ार वाट चोरी पकड़कर 9 उपभोक्ता बेनकाब, विजिलेंस बस नाम की—असली काम अधिशासी अभियंता की टीम ने किया

लखनऊ। 
बिजली विभाग की लापरवाही और उपभोक्ताओं की मनमानी अब विभाग के गले की हड्डी बन चुकी है। अधिशासी अभियंता बीकेटी पंकज कुमार गुप्ता की अगुवाई में शनिवार सुबह  33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र इंटीग्रल, कुर्सी रोड से पोषित 11 केवी सीवा फीडर पर पलका और भखमऊ गांव में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पलका और भखमऊ गांव में कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन पकड़े गए। छापेमारी में 9 उपभोक्ता अवैध कनेक्शन के साथकुल 24,064 वाट लोड चोरी उजागर हुआ।

बिजली चोरी रोकने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, वही अकसर चुप्पी साधे रहते हैं। मगर इस बार अधिशासी अभियंता बीकेटी पंकज कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ ऐसा दम दिखाया कि पलका और भखमऊ गांव में बिजली चोरी करने वालों की कमर टूट गई।

चौंकाने वाला खुलासा

जांच में यह साफ हुआ कि यहां के उपभोक्ता खुलेआम सीधे लाइन से बिजली खींचकर विभाग को चूना लगा रहे थे। टीम ने मौके पर 9 उपभोक्ताओं को रंगे हाथों पकड़ा। कुल 24,064 वाट लोड चोरी सामने आया। सवाल यह है कि अधिशासी अभियंता बीकेटी पंकज कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व इतने लंबे समय तक विभागीय कर्मचारियों की आंखों पर पट्टी क्यों बंधी रही?

9 उपभोक्ता रंगे हाथ पकड़े गए

गांवों में लंबे समय से सीधे लाइन से अवैध कनेक्शन खींचकर बिजली चोरी की जा रही थी। छापेमारी में 9 उपभोक्ता पकड़े गए और कुल 24,064 वाट की चोरी उजागर हुई। इसमें जलाल पुत्र खलिल (3600 वाट), नसीम पत्नी एल्मी (2200 वाट), सुब्हान पुत्र बुन्नू (2200 वाट), जगमोहन राम (1227 वाट), सलाउद्दीन (1614 वाट), अफसर पुत्र अकबर (2577 वाट), शाहिना पत्नी नौशाद (3461 वाट), श्रीकांत करवर (1177 वाट) और तोफीक पुत्र मकरम हुसैन (4661 वाट)  – ये वो नाम हैं जिन्हें अधिशासी अभियंता बीकेटी पंकज कुमार गुप्ता की अगुवाई में पकड़ लिया। पकड़े गए मामलों में ज्यादातर उपभोक्ता सीधे लाइन से बिजली खींचकर उपयोग कर रहे थे।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अन्य क्षेत्रों में चोरी कर रहे उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही बिजली चोरी रुकेगी?

विजिलेंस टीम मौजूद तो रही, लेकिन सिर्फ नाम भर की। असली कार्यवाही और दमदार पहल अधिशासी अभियंता बीकेटी पंकज कुमार गुप्ता की टीम ने की, यही नहीं, इस कार्यवाही ने स्थानीय विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—आखिर इतने दिनों से चोरी हो रही थी तो वे चुप क्यों थे?

अधिशासी अभियंता बीकेटी पंकज कुमार गुप्ता की चेतावनी

अधिशासी अभियंता बीकेटी पंकज कुमार गुप्ता ने मौके पर ही सभी अवैध कनेक्शन हटवाए और उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की। चलाए जा रहे अभियान के विषय में जानकारी देते हुए पंकज कुमार गुप्ता ने दावा करते हुए कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

अभियान का नेतृत्व अधिशासी अभियंता बीकेटी पंकज कुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ उपखंड अधिकारी राजकुमार यादव, अवर अभियंता विजिलेंस मुस्तफा और विजिलेंस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights