⚡ मध्यांचल डिस्कॉम का दावा -दीपावली बाद बदल जाएगी लखनऊ की बिजली व्यवस्था!

डिस्कॉम का वादा– शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण

लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (मध्यांचल डिस्कॉम) ने लखनऊ शहर के उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया है कि दीपावली के बाद लागू होने वाला शहरी पुनर्गठन विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता और उपभोक्ता संतुष्टि में व्यापक सुधार लेकर आएगा।

डिस्कॉम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मेरठ, बरेली, अलीगढ़ और कानपुर में यह व्यवस्था पहले से लागू है और वहाँ से मिले सकारात्मक अनुभवों के आधार पर अब राजधानी लखनऊ में भी इसे लागू किया जा रहा है।

फिलहाल अभियंता और कर्मचारी एक साथ तकनीकी व वाणिज्यिक दोनों तरह के कार्य संभालते हैं, जिससे विशेषज्ञता और समय प्रबंधन में कठिनाई आती है। नई व्यवस्था में तकनीकी कार्य तकनीकी टीम और वाणिज्यिक कार्य वाणिज्यिक टीम को सौंपे जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संभव होगा।

⚡ दीपावली बाद बदल जाएगी लखनऊ की बिजली व्यवस्था!

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (मध्यांचल डिस्कॉम) ने राजधानी के उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि कि शहरी पुनर्गठन लागू होते ही राजधानी के उपभोक्ताओं को बिजली सेवाओं में बड़ा सुधार मिलेगा। दीपावली के बाद लागू होने वाला शहरी पुनर्गठन विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता और उपभोक्ता संतुष्टि में बड़ा सुधार लाएगा।

🔹 मेरठ, बरेली, अलीगढ़ व कानपुर से मिली प्रेरणा

डिस्कॉम के अनुसार मेरठ, बरेली, अलीगढ़ और कानपुर में यह प्रणाली पहले से लागू है और वहाँ से मिले सकारात्मक अनुभवों के आधार पर लखनऊ में भी इसे शुरू किया जा रहा है।

⚡ इंजीनियर नहीं होंगे “ऑलराउंडर”

अबतक अभियंता और कर्मचारी एक साथ आपूर्ति, राजस्व व वसूली जैसे कार्य देखते थे। नई व्यवस्था में—

  • तकनीकी काम → तकनीकी टीम

  • वाणिज्यिक काम → वाणिज्यिक टीम
    सौंपा जाएगा। इससे विशेषज्ञता और समय प्रबंधन बेहतर होगा और गति दोनों बढ़ने का दावा है।

🔹 उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएँ

डिस्कॉम ने बताया कि उपभोक्ता-केंद्रित इस प्रणाली के तहत—

  • 56 क्विक रिस्पॉन्स वाहन 24×7 सेवा के लिए मैदान में होंगे।

  • 21 नए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।

  • विभागीय अधिकारियों की टेलीफोन डायरेक्ट्री वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

  • उपभोक्ता पहले की तरह 1912 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

⚡ भरोसे का वादा, पर राहत का इंतज़ार

डिस्कॉम का कहना है कि इस कदम से तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता व तेजी आएगी। यह वही मॉडल है जिसे देश और दुनिया की बड़ी विद्युत वितरण कंपनियाँ अपनाती हैं।

हालांकि, उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत कितनी मिलेगी, यह तो दीपावली के बाद लागू होने वाली इस व्यवस्था से ही साफ होगा। विभागीय अधिकारियों की टेलीफोन डायरेक्ट्री वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।अब देखना यह होगा कि दीपावली के बाद लागू होने वाले इस फैसले से उपभोक्ताओं को वाकई राहत मिलती है या नहीं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    RTI में खुला खेल! क्या विभाग अपने ही बनाए ‘गुप्त नियमों’ से चला रहा है व्यवस्था?

    आरटीआई के जवाब में चौंकाने वाला खुलासा—नियमावली में प्रावधान नहीं, फिर भी कर्मचारियों से कराया जा रहा काम! लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) के एक आरटीआई जवाब ने…

    केस्को में स्मार्ट मीटर पोर्टल की समीक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश

    सुश्री नेहा जैन ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि पोर्टल पर डेटा अद्यतन रखने के साथ-साथ रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे स्मार्ट मीटर स्थापना की…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights