प्रयागराज में बिजली बिल घोटाला: मांडा में उपभोक्ता का 1 हजार का बिल 14 लाख तक पहुँचा, जेई पर गंभीर आरोप

प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे में बिजली विभाग की कथित मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता राजकुमार केशरी ने स्थानीय जूनियर इंजीनियर (जेई) गणेश प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने उनका 1,000 रुपए का बिल बढ़ाकर लाखों में पहुँचा दिया

सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में 1,000 रुपए का बकाया बिल जेई के निर्देश पर 4,000 रुपए कर दिया गया। विरोध होने पर यह 14,000 रुपए तक पहुँचा और तीसरी बार विवाद होने पर बिल सीधे 14 लाख रुपए तक बढ़ा दिया गया

शुक्रवार को जेई कर्मचारियों के साथ राजकुमार के घर पहुँचे और बिना पूर्व सूचना दिए कनेक्शन का तार काटकर सड़क पर फेंक दिया। जब घर की महिलाओं ने विरोध किया तो जेई पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप है।

उपभोक्ता का कहना है कि शिकायत के बाद विभाग ने बिल संशोधित कर 55,000 रुपए कर दिया। मई 2025 में उन्होंने 14,000 रुपए जमा भी किए थे। राजकुमार ने जेई पर आरोप लगाया कि वह खेत में लगे ट्रांसफार्मर से टावर कंपनी को अवैध लाइन दे रहे हैं और उपभोक्ताओं को जुर्माना व एफआईआर की धमकी देकर परेशान करते हैं।

इस पूरे मामले पर मांडा थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। वहीं, जेई गणेश यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उपभोक्ता के पास घरेलू व व्यवसायिक दोनों कनेक्शन हैं। इन पर करीब 41,000 रुपए बकाया है, जिसकी वसूली के दौरान विवाद हुआ।

🔴 अब देखना होगा कि विभाग जांच में पारदर्शिता दिखाता है या फिर यह मामला भी अन्य बिजली बिल विवादों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights