आदेश जारी, अफसरों ने हवा में उड़ाया! मध्यांचल निगम के अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल के आदेश को ठेंगा दिखाते आए नज़र

लखनऊ से यूपीपीसीएल मीडिया की बड़ी खबर

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने फिर किया प्रबंध निदेशक के आदेशों की अनदेखी

लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने 02 अगस्त 2025 को आउटसोर्स एजेंसियों के जरिए तैनात कर्मचारियों पर सख्त फरमान जारी किया था।
लेकिन, 28 दिन बीत जाने के बाद भी अफसरों ने आदेश का पालन तो दूर, उस पर सोचना तक ज़रूरी नहीं समझा।

➡️ 5 अगस्त 2025 तक अनुपालन प्रमाण पत्र भेजने की आख़िरी तारीख तय थी, लेकिन अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता मानो नींद में सोए हुए हैं।
➡️ आदेश साफ था कि 33/11 केवी सबस्टेशन और स्विचिंग स्टेशन पर सिर्फ तकनीकी स्टाफ ही तैनात होगा
➡️ हेल्पर की आयु सीमा 45 वर्ष और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकाल 3 साल से अधिक नहीं रखा गया।

सवालों के घेरे में अफसर और आदेश

यह कोई पहला मौका नहीं है—इससे पहले भी पूर्व एमडी भवानी सिंह और पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आशीष गोयल इसी तरह के आदेश दे चुके हैं।
लेकिन, हर बार की तरह यह आदेश भी फाइलों में ही दबा पड़ा है।

अब बड़ा सवाल यह है—
⚡ क्या रिया केजरीवाल महज़ नाम की प्रबंध निदेशक हैं?
⚡ क्या उनके आदेश भी सिर्फ ‘हवा-हवाई’ साबित होंगे?
⚡ आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले अधिकारियों पर वाकई कार्रवाई होगी या फिर वही पुराना खेल दोहराया जाएगा?

यूपीपीसीएल मीडिया की चुभती टिप्पणी

मध्यांचल निगम में अफसरों की मनमानी इतनी गहरी है कि प्रबंध निदेशक के आदेश भी ‘बिना पढ़े कूड़ेदान में डाल दिए जाते हैं’।
अब देखना यह है कि रिया केजरीवाल अपने आदेश को अमल में लाती हैं या फिर उनका नाम भी उन अफसरों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जिनके फरमान कभी कागज़ से बाहर ही नहीं निकल पाए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    फर्रुखाबाद में 33 केवी लाइन का तार टूटा, 100 से अधिक गांवों की बिजली रातभर रही गुल

    बारिश और अंधेरे में पूरी रात फाल्ट खोजती रही टीम, सुबह सिरौली के पास टूटा तार मिला; मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग फर्रुखाबाद | UPPCL MEDIA…

    🔥 कोसी विद्युत खंड में ‘करंट’ नहीं, ‘कांड’ दौड़ रहा है? अधिशासी अभियंता पर मारपीट से लेकर ट्रांसफार्मर खेल तक के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा!

    मथुरा | UPPCL MEDIA | विशेष समाचार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के कोसीकलां विद्युत वितरण खंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था से अधिक विभागीय विवाद सुर्खियों में हैं।…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights