विद्युत विभाग में आंदोलन का एलान: अब फील्ड वर्क बंद, मीटिंगों का बहिष्कार!

🛑 निजीकरण की साजिश के खिलाफ जूनियर इंजीनियर्स का हल्ला बोल!

📍 राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने सरकार को दी कड़ी चेतावनी —
“नियमानुसार आंदोलन होगा अब और भी तीखा!”

लखनऊ। पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों में निजीकरण की साजिशों के खिलाफ जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने अपना रुख और अधिक कड़ा कर लिया है। बीते कई महीनों से चल रहे चरणबद्ध विरोध कार्यक्रमों के तहत अब संगठन ने नियमानुसार कार्य आंदोलन को भी शामिल कर लिया है।

🔴 संगठन ने 19 जुलाई को अपने पत्र क्रमांक 53/स-7 के माध्यम से सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

  1. मुश्तरी संचालन को छोड़कर कोई भी फील्ड आउटडोर कार्य नहीं किया जाएगा।

  2. कार्य अवधि के उपरांत और छुट्टी के दिनों में सभी विभागीय बैठकें बहिष्कृत रहेंगी।

  3. सरकारी मोबाइल पर किसी भी विभागीय ग्रुप में संवाद नहीं किया जाएगा।

  4. व्यक्तिगत वाहन का उपयोग केवल आवश्यक सेवाओं के लिए होगा, किसी भी अन्य कार्य में नहीं।

  5. राजस्व वसूली भी केवल पूर्ण सुरक्षा के साथ ही होगी।

⚡ संगठन का साफ संदेश — “जब तक निजीकरण की नीति वापस नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन और तेज़ होता जाएगा!”

💬 केंद्रीय महासचिव बलवीर यादव ने पत्र में यह स्पष्ट किया कि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन के हर सदस्य को अनुशासन और निर्देशों का पालन करना होगा।

📰 यह सिर्फ विरोध नहीं, बिजली के जन अधिकारों की लड़ाई है!
सरकार को चेतावनी — इंजीनियर सड़क पर उतर आए, अब और देर नहीं सहेंगे!

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    आईएएस नेहा जैन बनीं कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (केस्को) की प्रबंध निदेशिका

    लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत आने वाली विद्युत वितरण कंपनी कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (केस्को) को नया नेतृत्व मिल गया है। वर्ष 2014 बैच की आईएएस…

    योगी सरकार का बड़ा फैसला— 1kW उपभोक्ताओं को 30 दिन की मोहलत, 2kW वालों को ₹200 तक इमरजेंसी क्रेडिट सुविधा

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: बैलेंस खत्म होने पर भी मिलेगी बिजली, छुट्टी के दिन नहीं कटेगा कनेक्शन उत्तर प्रदेश की Yogi Adityanath सरकार ने अप्रैल 2026 में…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights