बिजली व्यवस्था को लेकर अधीक्षण अभियंता ने चलाया स्थान्तरण का चाबुक… किया सात अवर अभियन्ता को इधर से उधर

हापुड़। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने में विफल अवर अभियंताओं पर गाज गिरी है। अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार ने सात के बिजलीघर बदल दिए हैं, कुछ कर्मठ अवर अभियन्ता को डबल चार्ज भी दिया गया है। वहीं, कुछ को शहरी क्षेत्र से देहात में भेजा गया है।

तीन दिन पहले दिल्ली रोड बिजलीघर प्रथम को पूरी रात बंद रखा गया था। इससे जुड़े इलाकों में पहले भी बिजली संकट बरकरार था, उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं हो पा रहा था। जिसकी शिकायतें लगातार अधिकारियों तक पहुंच रही थी।

अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्र में घूमकर फीडबैक लिया, जिसमें कई अवर अभियन्ता के कार्यों की पोल खुली। इस पर संज्ञान लेते हुए अवर अभियंताओं के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया गया है, सालों से जमे कई अवर अभियन्ता इधर से उधर कर दिए गए हैं। दिल्ली रोड प्रथम के अवर अभियन्ता किशन राय को हटाकर धीरखेड़ा ग्रामीण बिजलीघर भेज दिया गया है।

मोदीनगर रोड बिजलीघर के अवर अभियन्ता सुमित को उबारपुर, संतोष दिवाकर को उबारपुर से गढ़ डिवीजन, पियूष को पिलखुवा से पबला बिजलीघर, योगराज को एमजी रोड से पिलखुवा टेस्ट, ईश्वर चंद को पबला से एमजी रोड, आनंद कुमार मौर्य को पटना मुरादपुर से मोदीनगर रोड, बिजेंद्र को पटना मुरादपुर का डबल चार्ज और अवर अभियन्ता सत्यम को भी दिल्ली रोड बिजलीघर का डबल चार्ज दिया गया है।

बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए अवर अभियंताओं के बिजलीघर बदल दिए गए हैं। जिनकी शिकायतें अधिक हैं उन पर कार्रवाई की भी तैयारी है। उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई दिलाना ही प्राथमिकता है- अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights