गर्मी में 30700 मेगावाट का आपूर्ति रिकॉर्ड के बाद भी रोस्टर प्रणाली की आड़ में बेचा जा रहा है दूसरे राज्यों में बिजली

उत्तर प्रदेश में ऊर्जा विभाग ने भीषण गर्मी में 30700 मेगावाट का आपूर्ति करके रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहा, लेकिन अब जब बिजली की मांग 26287 से 27000 मेगावाट के बीच जा रही है, इसके बाद भी उपभोक्ता अधिकार नियम 2020 के तहत 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का नियम को दर किनार करते हुए रोस्टर प्रणाली लागू करके 24 घंटे बिजली देने के बजाय ग्रामीण इलाके में छह घंटे कटौती की जा रही है। हालांकि इस कटौती का विरोध होना भी शुरू हो गया है।

वहीं एक चौकाने वाला तथ्य प्रकाश में आया है कि पावर कारपोरेशन ने रोस्टर प्रणाली लागू करके इस कटौती के जरिए जहां दूसरे राज्यों को 1842 मेगावाट बिजली बेचा गया है। पूरे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में छह घंटे की कटौती शुरू हो गई है।

बिजली उपभोक्ताओं का अधिकार है कि उन्हें 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। इसी के तहत ऊर्जा विभाग ने तीन माह पहले रोस्टर प्रणाली खत्म किया था, लेकिन एक जुलाई से इसे फिर लागू कर दिया गया है। इसके तहत ग्रामीण इलाके में छह घंटे, बुंदेलखंड में चार घंटे और तहसील व नगर पंचायत मुख्यालय पर ढाई घंटे कटौती का निर्देश दिया गया है। एक जानकारी के मुताबिक छह घंटे की कटौती के आदेश से प्रदेश में प्रति व्यक्ति बिजली खपत घटने की सम्भावना है। वर्ष 2019-20 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत 1208 यूनिट थी, तो उत्तर प्रदेश में सिर्फ 629 थी। जबकि दिल्ली की 1572, हरियाणा की 2229 और पंजाब 2171 की थी।

उन्होंने विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 23 के तहत एक जनहित प्रस्ताव दाखिल करते हुए मांग की कि उपभोक्ता अधिकार नियम 2020 के तहत 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का नियम है। इसलिए विद्युत नियामक आयोग तत्काल पावर कारपोरेशन को बिजली कटौती खत्म करने का निर्देश दे। रोस्टर जारी करने के मुद्दे पर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

प्रदेश में बिजली की कमी नहीं, फिर भी कटौती
प्रदेश में बिजली उत्पादन की कमी नहीं है। जहां उत्पादन पर्याप्त है, वहीं खपत घटी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो जुलाई को पावर कारपोरेशन ने 1842 मेगावाट बिजली दूसरे राज्यों को बेची है। इतना ही नहीं गर्मी में जहां पावर कारपोरेशन ने करीब 10 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदी थी, वहीं इन दिनों 2.31 रुपया प्रति यूनिट से 70 पैसा प्रति यूनिट है। ऐसे में खरीद को लेकर कोई अतिरिक्त भार भी नहीं पड़ रहा है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights