लाइनमैन पर धन उगाही एवं बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय का किया घेराव

कन्नौज। बिजली कटौती से परेशान महिलाओं ने अधिशाषी अभियन्ता दफ्तर का घेराव किया। बिजली सप्लाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। लाइनमैन पर अवैध धन उगाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। यहां लोगों का गुस्सा देखकर बिजली विभाग के अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी गई।

मकरन्दनगर स्थित बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर शुक्रवार को महिलाओं और पुरुषों की भीड़ पहुंच गई। बिजली कटौती से त्रस्त भीड़ ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। भीड़ का गुस्सा देखकर डरे बिजली विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए और हंगामा कर रही महिलाओं को किसी तरह शांत कराया।

महिलाओं ने आरोप लगाए कि वह लोग कांशीराम कालोनी की निवासी हैं और उनके पास गर्मी से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में बिजली ही एकमात्र सहारा है। लेकिन अधिकांश समय बिजली गुल रहती है। इस कारण पीने का पानी भी नहीं मिल पाता। बाल्टी भरने के लिए इधर-उधर हैंडपंप पर भटकना पड़ता है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से सब परेशान हैं।

अधिशाषी अभियन्ता ने दिया सुधार का आश्वासन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली सप्लाई दुरुस्त न की गई तो वह लोग बिजली दफ्तर पर ही धरना देकर बैठ जाएंगी। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में अधिशाषी अभियन्ता मदन सिंह बाहर आए और उन्होंने महिलाओं का आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का निस्तारण करवाकर बिजली सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।

बिजली कर्मियों का अधिशाषी अभियन्ता ने किया बचाव
धन उगाही जैसे आरोप लगने पर जब मीडिया कर्मियों ने अधिशाषी अभियन्ता मदन सिंह से बात की तो वह कर्मचारियों का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना आजकल सबसे आसान काम है। यदि कोई कर्मचारी को पैसे देता है तो उसे ये पता होना चाहिए कि पैसा लेने वाला जितना दोषी होता है, उतना ही दोषी पैसा देने वाला भी होता है। इसलिए कोई पैसा मांगता भी है तो नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिर भी जांच कराएंगे, यदि ऐसा कोई मामला सामने आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।

लाइनमैन पर लगाए धन उगाही के आरोप
कांशीराम कालोनी के रहने वाली महिलाओं ने आरोप लगाए कि आए दिन लाइनमैन उन लोगों की बिजली काट देते हैं और फिर लाइन जोड़ने के लिए रुपए मांगते हैं। रुपए न देने पर लाइन नहीं जोड़ते, जिस कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि धन उगाही करने वाले लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    160 स्कूलों में मौत के साए तले पढ़ाई, विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

    1.35 करोड़ खर्च के बावजूद नहीं हटीं हाईटेंशन लाइनें, समयसीमा खत्म—बिजली विभाग कटघरे में बहराइच जिले में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। जिले के…

    ⚡ स्मार्ट मीटर बना जनता पर ‘बिजली का बोझ’, शाहजहाँपुर में फूटा गुस्सा

    शाहजहाँपुर। Shahjahanpur में बिजली विभाग की स्मार्ट मीटर योजना अब जनता के गले की फांस बनती जा रही है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लागू होते ही उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights