Aligarh: सरकारी महकमों पर 42 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया, पुलिस है सबसे बड़ा बकायेदार

अलीगढ़। जिले में सरकारी महकमों पर बिजली विभाग के 42 करोड़, 29 लाख 96 हजार रुपये बकाया हैं, लेकिन विद्युत अभियंता इस भारी भरकम बकाये को इन महकमों से जिला स्तर पर नहीं वसूलते हैं। पिछले वर्ष से शुरू हुई नई व्यवस्था के अनुसार अब संबंधित विभागों की ओर से यह भारी भरकम राशि सीधे पावर कॉरपोरेशन के खाते में ही भेजी जाती है।

सरकारी महकमों का बिजली बिल सीधे उनके प्रदेश मुख्यालय पर भेजा जाता है। वहां से सीधे पावर कॉरपोरेशन के खाते में बकाया धनराशि स्थानांतरित कर दी जाती है। मार्च तक की बकाया सूची मुख्यालय को भेज दी गई है। जिसमें 42 करोड़ का कुल बकाया जिले के विभागों पर बिजली विभाग का है।

राजस्व घाटे और बकाया वसूली को सुधारने की दिशा में पावर कॉरपोरेशन स्तर से यह बदलाव किया गया है। इससे जिला स्तर पर विद्युत अधिकारियों को भी राहत मिली है। उन पर सरकारी विभागों से वसूली करने का दबाव नहीं रहता। विद्युत अधिकारी बताते हैं कि जिला स्तर पर 69 विभागों की बिलिंग होती है। इनमें एक दर्जन विभागों को छोड़ दें तो सभी के छोटे-छोटे बिल बनते हैं। मगर, प्रमुख एक दर्जन विभागों के बिल बहुत भारी भरकम होते हैं। अब उनके बिल की एक प्रति यहां स्थानीय स्तर पर दी जाती है। पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय के जरिये एक प्रति उनके प्रदेश मुख्यालय/निदेशालय को दी जाती है। इसे प्रतिमाह अपडेट किया जाएगा। जिले में मार्च तक की बकाया रकम 42 करोड़ से अधिक है। अब अगले तीन माह की बकाया रिपोर्ट तैयार हो रही है।

बकाये की स्थिति
– 23 मार्च तक बकाया 48 करोड़ 47 लाख 78 हजार
– 24 मार्च तक बने बिल 28 करोड़ 95 लाख 18 हजार
– 24 मार्च तक जमा धन 35 करोड़ 13 लाख 12 हजार
– 24 मार्च से बकाया बिल 42 करोड़ 29 लाख 96 हजार

ये हैं बड़े बकायेदार
पुलिस
पंचायती राज, वित्त
ग्राम्य विकास

जमा राशि का ऐसे होता बिल में बंटवारा
अधिकारी बताते हैं कि उदाहरण के तौर पर पुलिस विभाग के जिले में 50 विद्युत संयोजन हैं। सभी के कुल बिल प्रदेश पुलिस मुख्यालय/गृह विभाग को जाएंगे। वहां से रकम पावर कॉरपोरेशन के खाते में जाएगी। इसके बाद पावर कॉरपोरेशन के खाते से यह रकम पचास विद्युत संयोजनों के खाते में विभाजित कर दी जाएगी। तब साफ होता है कि किस संयोजन के खाते में कितनी रकम दी गई है।
प्रदेश स्तर पर हुए निर्णय के अनुसार अब सरकारी महकमों से बिजली बिल वसूली यहां से नहीं होती है। इस बिलिंग की सूचना उनके विभागों को मुख्यालय स्तर पर दी जाती है। वहां से सीधे पावर कॉरपोरेशन के खाते में रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं और उस रुपये को यहां के बिलों में समायोजित किया जाता है। यह व्यवस्था पिछले वर्ष से लागू कर दी गई है। जिसमें सभी विभाग शामिल कर लिए गए हैं।-सुबोध कुमार, मुख्य अभियंता, अलीगढ़

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    इलाज के पैसों पर रिश्वत की दरें तय — कम दो तो फ़ाइल सोए, ज़्यादा दो तो फ़ाइल दौड़े ऊर्जा विभाग के ट्रांसमिशन दफ्तर में एक शर्मनाक सच सामने आया…

    केंद्रीय बजट 2026 पर बिजली इंजीनियरों की तीखी प्रतिक्रिया: निजीकरण, महंगी बिजली और सार्वजनिक तंत्र पर खतरे के संकेत

    लखनऊ। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बिजली इंजीनियरों के राष्ट्रीय मंच से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि बजट में किए गए प्रावधान ऊर्जा क्षेत्र में “रीस्ट्रक्चरिंग”…

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights