स्टेट बैंक के एटीएम में लगी भीषण आग से लाखों रुपये जलकर ख़ाक

बदायूं । भारतीय स्टेट बैंक में लगे एटीएम मशीन में आग अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते भीषण आग लगने से पूरा एटीएम, ए0सी0, प्रिंटिंग मशीन, एटीएम में रखे करीब रुपए 12 लाख से ज़्यादा रुपये जल कर खाक हो गए है। आग लगने से घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बदायूं में एसबीआई के एटीएम केबिन में बीते शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते केबिन समेत पूरी एटीएम मशीन आग की चपेट में आ गई। हादसे की वजह पास ही लगे ट्रांसफार्मर में हुआ शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जानकारी पर पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल हालात पर काबू पाया।

दरअसल पूरा मामला बदायूं जिले में स्थित कादरचौक थाना क्षेत्र में लगे लाभारी रोड पर भारतीय स्टेट बैंक का है। शनिवार दोपहर बाद आज एटीएम के बगल में रखे विद्युत विभाग के ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंगारी आग का गोला बन गई। और जिससे पहले कोई कुछ समझ पाता ैठप् का एटीएम और प्रिटिंग मशीन धू-धू कर जलकर राख हो गई।

इधर यह भी बताया जा रहा है कि बिजली के फाल्ट होने से ग्यारह हजार की लाइन का करंट एटीएम में पहुंच गया। जिससे एटीएम में आग लगी थी। वहीं आग लगने से घंटों अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसे देख लोग भाग खड़े हुए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फोर्स भारतीय स्टेट बैंक पर पहुंच गई। और फायर बिग्रेड की मदद से कडी मशक्कत के बाद एटीएम में लगी आग पर काबू पाया गया।

हालांकि इस दौरान बैंक में रखें आग बुझाने के सिलेंडर चलाए गए तो एक भी सिलेंडर नहीं चला। जिसे देखने पर पता चला सारे सिलेंडर एक्सपायर लगे हुए थे इसी कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

वही पूरे मामले में कादरचौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर गौरव त्रिपाठी का कहना है कि ग्यारह हजार की लाइन में अचानक से फॉल्ट हुआ जिससे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में आग लग गई। आग लगने से एटीएम में रखा लगभग ग्यारह या बारह लाख की नगदी जलकर राख हुई है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights